फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP Election News: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Called Kamal Nath an Old Model

MP Election: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमलनाथ को कहा ओल्ड मॉडल, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

Sun, 05 Nov 2023 03:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 05 Nov 2023 03:19 PM IST
सार

 Madhya Pradesh Assembly Election 2023 : प्रदेश में जैसे ही चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे ही आरोप प्रत्यारोप रूप का दौर भी तेज होता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को ओल्ड मॉडल बताते हुए घेरा है।

विज्ञापन
MP Election News: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Called Kamal Nath an Old Model
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमलनाथ को घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान बांधवगढ़ विधानसभा के चंदिया में आम सभा को संबोधित करने आए हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी शिव नारायण सिंह के लिए भी वोट मांगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर पहुंचते ही पहले तो भाजपा की उपलब्धियों को गिनाया। फिर भाजपा की योजनाओं का प्रचार किया। 

विज्ञापन


कमलनाथ मॉडल है भ्रष्टाचार का
इसके बाद में उन्होंने कमलनाथ मॉडल को जमकर घेरा और घेरते हुए कहा कि कमलनाथ ने योजनाओं को बंद किया है। कमलनाथ मॉडल है भ्रष्टाचार का, वादाखिलाफी का, ट्रांसफर को उद्योग बनाने का, योजनाओं को बंद करने का।
विज्ञापन


करकेली में 38 करोड़ का स्कूल बनाया: शिवराज सिंह चौहान
गरीब के बेटा-बेटियों का भी डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना साकार हो सके, इसलिए मैंने मध्यप्रदेश में मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में भी शुरू करवाई है।सीएम राइज स्कूल से गरीबों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होगा। और करकेली में 38 करोड़ का स्कूल बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed