फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Case of misbehavior with a woman by contractor henchmen

Umaria: ठेकेदार के गुर्गों द्वारा महिला से बदसलूकी का मामला, शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sun, 24 Dec 2023 08:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Dec 2023 08:47 PM IST
सार

Umaria: शराब ठेकेदार के गुर्गों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि ठेकेदार के आदमी रात को घर में घुसकर महिला का हाथ पकड़कर बदसलूकी की है और जबरन हाथ पकड़कर घर से बाहर ले जा रहे थे। 
 

विज्ञापन
Case of misbehavior with a woman by contractor henchmen
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया में महिला से शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार के आदमी रात को घर में घुसकर महिला का हाथ पकड़कर बदसलूकी की है और जबरन हाथ पकड़कर घर से बाहर ले जा रहे थे।

विज्ञापन


हालांकि पड़ोसियों ने किसी तरह उन लोगों से जान बचाई है। इसकी शिकायत जब संबंधित इंदवार थाने में की गई तो शिकायत भी नहीं ली गई है। पीड़ित महिला की मानें तो इस घटना के बाद आबकारी निरीक्षक पिंकी हिंदुजा भी मौके पर पहुंची पर उन्होंने भी हमारी मदद नहीं की, बल्कि उल्टा हमारे पूरे परिवार पर प्रकरण कायम करा दिया है।
विज्ञापन


शराब ठेकेदार के आदमी घर पर घुसे थे
पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि हमारे परिवार ने किसी तरह आबकारी कार्रवाई का विरोध नहीं किया, बावजूद इसके हमारे खिलाफ शिकायत दर्ज कर प्रकरण कायम किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने जांच का भरोसा दिलाया है। सूत्रों की मानें तो अवैध शराब विक्रय के संदेह पर शराब ठेकेदार के आदमी घर पर घुसे थे। बाद में जिम्मेदार आबकारी अधिकारी भी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला हुआ दर्ज
इस मामले में आबकारी निरीक्षक की शिकायत पर लल्ला बर्मन, पत्नी लललिया बर्मन व इनके भतीजे पिंटू बर्मन तथा इसकी पत्नी संगीता बर्मन के विरुद्ध अपराध क्रम 644/23 धारा 294, 323, 332, 353, 506 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed