फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Bandhavgarh Tiger Reserve: Tigress Daati hunted deer, video surfaced

Bandhavgarh Tiger Reserve: डाटी बाघिन ने किया हिरण का शिकार, सामने आया वीडियो

Sun, 11 Feb 2024 06:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 11 Feb 2024 06:56 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में डाटी बाघिन ने हिरण का शिकार किया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
Bandhavgarh Tiger Reserve: Tigress Daati hunted deer, video surfaced
बांधवगढ़ में डाटी बाघिन का वीडियो वायरल हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत ताला जोन में डाटी बाघिन ने एक हिरण को अपना शिकार बना लिया। जहां शिकार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। पर्यटकों ने इस वीडियो को बनाया था। उनके जरिये ही यह वीडियो सामने आया है।  
विज्ञापन


बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पर्यटकों के सामने बाघ और बाघिन की कुछ ऐसी तस्वीरें बन जाती हैं जो उनके लिए यादगार बन जाती है। डाटी बाघिन और पर्यटकों का रिश्ता बहुत पुराना है। यह अक्सर पर्यटकों की सफारी के सामने आकर ध्यान खींचती रही है। अब तो यह भी लगता है कि उसे सफारी के दौरान वाहनों के सामने आने में कोई परेशानी नहीं होती। उसकी स्पॉटिंग भी लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


165 बाघ हैं बांधवगढ़ में 
2022 में बाघों की गणना हुई थी। इसमें बांधवगढ़ नेशनल पार्क ने अपना ताज कायम रखा था। 1,536 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैले इस पार्क में बाघों की संख्या बढ़कर 165 होने की बात सामने आई थी। इससे पहले 2018 में यहां 124 बाघ गिने गए थे। मध्य प्रदेश की बात करें तो छह टाइगर रिजर्व में मिलाकर चार साल में 259 बाघ बढ़े हैं। इनमें सबसे अधिक 41 बाघों की वृद्धि बांधवगढ़ में हुई है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed