{"_id":"65731f6abe09776882042bb5","slug":"bandhavgarh-tiger-reserve-solar-current-installed-in-half-a-dozen-villages-efforts-to-stop-wild-animals-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: आधा दर्जन गांवों में लगा सोलर करंट, जंगली जानवरों को आने से रोकने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: आधा दर्जन गांवों में लगा सोलर करंट, जंगली जानवरों को आने से रोकने की कवायद
Fri, 08 Dec 2023 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 08 Dec 2023 07:21 PM IST
सार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन बाघ के हमले से प्रभावित आधा दर्जन गांवों में तारबंदी के जरिए सोलर करंट फैलाएगा। प्रबंधन का दावा है कि जैसे ही वन्य जीव फेंसिंग को लांघने की कोशिश करेगा सोलर पैनल करंट के झटके से वापस जंगल की ओर लौट जाएगा
विज्ञापन
बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य
- फोटो : Bandhavgarh Tiger Reserve
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले में लगातार बढ़ते जंगली जानवरों के हमले रोकने की कवायद की जा रही है। प्रबंधन ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे गांव में सोलर पैनल के माध्यम से करंट फैलाने का फैसला कर लिया है। जानवर जैसे ही तार के पास पहुंचेंगे उन्हें जोर का झटका लगेगा और वे गांव की तरफ नहीं जाएंगे।
बता दें कि उमरिया के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे आधा दर्जन गांवो में बीते नौ माह के भीतर बाघ के हमले से छह ग्रामीणों की मौत के बाद पार्क प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। पार्क प्रबंधन बाघ के हमले से प्रभावित आधा दर्जन गांवों में तारबंदी के जरिए सोलर करंट फैलाएगा। प्रबंधन का दावा है कि जैसे ही वन्य जीव फेंसिंग को लांघने की कोशिश करेगा सोलर पैनल करंट के झटके से वापस जंगल की ओर लौट जाएगा और ग्रामीणों को बाघ तेंदुआ और जंगली हाथियों के उत्पात से निजात मिलेगी।
गौरतलब है कि बांधवगढ़ में बाघ, तेंदुए के अलावा वर्तमान में जंगली हाथी भी गांवों में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं, जिसके कारण लगातार वन विभाग और ग्रामीणों के बीच द्वंद्व बढ़ रहा है। जहां हिंसक जानवर ग्रामीणों की फसल और घर तो तबाह ही करते हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को जनहानि का भी खामियाजा उठाना पड़ रहा है। प्रबंधन की कवायद से अब ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।