फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Bandhavgarh Tiger Reserve A Female Leopard Enters In A Villager Home, Rescued

Bandhavgarh Tiger Reserve: तेंदुआ घुसा घर में और घरवाले बाहर, दो शावक भी मिले, एक को किया रेस्क्यू

Mon, 15 Jan 2024 11:15 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 15 Jan 2024 11:15 AM IST
सार

Bandhavgarh National Park: उमरिया में इन दिनों मादा तेंदुआ और शावकों को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। रविवार रात को एक मादा तेंदुआ एक घर में घुस गई। लोगों ने दरवाजे को ताला लगाया और बाहर ही रहे। रात ढाई बजे उसका रेस्क्यू किया गया। 
 

विज्ञापन
Bandhavgarh Tiger Reserve A Female Leopard Enters In A Villager Home, Rescued
उमरिया में तेंदुआ घर में घुस गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में इन दिनों एक मादा तेंदुआ का आतंक बना हुआ है। रविवार रात को मादा तेंदुआ एक घर में घुस गई। ग्रामीणों ने बाहर से ताला लगा दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने रात ढाई बजे उसका रेस्क्यू किया। इसी तरह ग्राम अमड़ी में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे दो शावक मिले। एक को रेस्क्यू किया गया है। दूसरे को रेस्क्यू नहीं किया जा सका और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन के ग्राम बड़ी बेल्दी में रविवार-सोमवार की रात गीदही यादव के घर में मादा तेंदुआ घुस गया था। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर बाहर से ताला लगा दिया। वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। देर रात मौके पर बांधवगढ़ पार्क की टीम पहुंची और रात करीब ढाई बजे ताला खोलकर किसी तरह मादा तेंदुएं को जंगल में हांका गया। ग्रामीण काफी आक्रोशित थे। उनका कहना था कि मादा तेंदुए को रेस्क्यू कर कहीं और शिफ्ट किया जाए। दरअसल, कुछ दिन पहले ही सुदामा पटेल के घर के करीब तेंदुएं की लोकेशन मिली थी। इसी स्थान पर तेंदुएं ने शावकों के साथ कुत्ते के एक बच्चे को मारकर निवाला बनाया था। 
विज्ञापन


करीब दो हफ्ते से तेंदुएं की लोकेशन गांव के इर्द-गिर्द बनी हुई है। तेंदुएं को रेस्क्यू कर बाहर छोड़ने की मांग की जा रही है। पनपथा बफर के ग्राम बकेली में रामदयाल कुशवाह पर बाघिन ने हमला किया थआ। उसी समय बकेली से 14 किमी दूर इसी परिक्षेत्र के ग्राम बड़ी बेल्दी में तेंदुएं की लोकेशन मिली थी। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। पनपथा बफर के बिरहुलिया और करौंदिया बीट के बीच बकेली, उमरिया, करौंदिया,हरदुआ और सुखदास गांव हैं। इन दोनों बीट में वन्य प्राणियों की इन गांवों में दस्तक बनी रहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर मिला तेंदुआ शावक, कुछ देर में मौत
उमरिया रेंज अंतर्गत ग्राम अमडी के भर्री टोला सोसायटी के करीब सड़क मार्ग पर तेंदुआ शावक मिला था। इसकी उम्र छह माह से कम बताई गई। सुबह तक तेंदुआ जीवित था। कुछ देर में जरूरी इलाज के अभाव में उसकी मृत्यु हो गई। अभी एक सप्ताह पहले इसी शावक ने छोटे जानवरों का शिकार किया । समय रहते इसका रेस्क्यू नहीं किया गया और इसकी मौत हो गई। इसी के आसपास एक और शावक मिला है। उसे रेस्क्यू कर काष्ठागार में लाया गया है। वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. नितिन गुप्ता ने बताया कि आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। जल्द ही तेंदुआ शावक स्वस्थ हो जाएगा। घटना के बाद डीएफओ मोहित सूद की अगुवाई में तेंदुआ शावक का रेस्क्यू कर डिपो लाया गया। रेस्क्यू के दौरान तेंदुआ शावक कमजोर था। वर्तमान में ड्रिप आदि लगने के बाद बकायदा भोजन के रूप में चिकन दिया जा रहा है। इसके स्वस्थ होने के बाद इसे मुकुंदपुर जू भेजा जाएगा। वहां इसका और अच्छे से इलाज हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed