{"_id":"63fdd4503480c3a47304a2f5","slug":"young-man-committed-suicide-after-breaking-his-dream-of-joining-army-wrote-this-on-social-media-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आर्मी में भर्ती होने का सपना टूटा तो दे दी जान, सुसाइड से पहले सोशल मीडिया स्टेट्स पर लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आर्मी में भर्ती होने का सपना टूटा तो दे दी जान, सुसाइड से पहले सोशल मीडिया स्टेट्स पर लिखी ये बात
Tue, 28 Feb 2023 03:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 28 Feb 2023 03:45 PM IST
सार
शिवपुरी जिले में एक युवक ने आर्मी में भर्ती होने का सपना पूरा न होने पर अपनी जान दे दी। युवक लंबे वक्त से आर्मी में सिलेक्ट होने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसका चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन
आर्मी में सिलेक्ट न होने पर युवक ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले में आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक को आर्मी में भर्ती होने का जुनूज सवार था। आगामी समय में होने वाली अग्निवीर की भर्ती में वह ओवर एज के चलते अपना फॉर्म नहीं डाल पाया था, इसी के चलते युवक ने सुसाइड कर लिया, युवक ने सुसाइड से पहले कई स्टेटस भी डाले, फिर सुसाइड नोट में उसने अपने अधूरे सपने के बारे में लिखा। फिलहाल पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
मामला शिवपुरी जिले के करौंदी क्षेत्र का है। यहां रहने वाला 21 वर्षीय केदार पाल दिन-रात आर्मी में भर्ती होने का सपने देखता था। रोज की तरह मंगलवार सुबह भी केदार रनिंग के लिए सुबह 4:30 बजे घर से निकला था। इसके बाद घर से लगभग 200 मीटर दूर उसका शव पेड़ से लटका मिला। फिजिकल थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
सुसाइड में युवक ने लिखा' मेरे सभी आर्मी वाले भाइयों को जय हिंद, भाइयों पिछले कई दिनों से मैं अपने आपको संभाल नहीं पा रहा हूं। मुझे दिन रात एक ही बात खा रही है। सिर्फ आर्मी और इस बार भी मैं आर्मी में फॉर्म नहीं भर पाया। मैं पिछले कई वर्षों से आर्मी की तैयारी कर रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं निकला। मैं अपने आपको संभाल नहीं पा रहा हूं। लव यू आर्मी, जय हिंद भाइयों।
विज्ञापन
केदार ने सुसाइड करने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई स्टेटस पोस्ट किए। एक स्टेटस में भगवान भोले से रहम करने की गुहार लगाई थी। केदार के दो भाई और दो बहने हैं। पिता खेती करते हैं। केदार के दोस्तों ने बताया कि वह आर्मी की तैयारी में हम सब से आगे था। उसकी दौड़ देख सभी दंग रह जाते थे। कुछ समय पहले अग्निवीर की भर्ती में भी वह गया था, लेकिन एज लिमिट के कारण उसे बाहर कर दिया गया था। तब वह बहुत रोया था। हाल ही में उसने एसएसडी-जीडी की परीक्षा दी थी। उसका परिणाम अब तक नहीं आया है।