{"_id":"659ab53a75a573664d00c4e7","slug":"tehsildar-s-team-raids-illegally-operated-pathology-lab-in-shivpuri-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: अवैध रूप से चल रही पैथ लैब, बिना हस्ताक्षर दी जा रहीं जांच रिपोर्ट, तहसीलदार की टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: अवैध रूप से चल रही पैथ लैब, बिना हस्ताक्षर दी जा रहीं जांच रिपोर्ट, तहसीलदार की टीम ने की कार्रवाई
Sun, 07 Jan 2024 08:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 07 Jan 2024 08:00 PM IST
सार
लैब में जांच रिपोर्ट बिना हस्ताक्षरों के दी जाती मिलीं तो कहीं पैथोलॉजी लैब का लाइसेंस एक्सपायर पाया गया। कुछ में पैथोलॉजी लैब में कोई ऑनर ही मौजूद नहीं तो कुछ बंद मिलीं।
विज्ञापन
लैब में पूछताछ करते टीम के सदस्य।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले के बैराड़ नगर में अवैध रूप से चल रही प्राइवेट पैथोलॉजी लैबों पर तहसीलदार और उनकी टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान पैथोलॉजी लेब पर कई खामियां मिली। कुछ पैथोलॉजी लैबों को अवैध रूप से संचालित होता पाया गया। इसके अलावा इन पैथोलॉजी लैब पर कोई जिम्मेदार भी मौजूद नहीं मिला। कई लैब पर निरीक्षण के दौरान दस्तावेज नहीं मिले। छापमार टीम ने पूरे मामले को जांच में लेकर तहसीलदार ने प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम को सौंप दिया है।
विज्ञापन
चार पैथोलॉजी लैब पर पर मारा छापा
पिछले कुछ दिनों से शिकायतें आ रही थीं कि बैराड़ में अवैध पैथोलॉजी लैब चल रही हैं। यहां पर मरीजों और उनके संबंधित लोगों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। इस तरह की शिकायत सामने आने के बाद जांच दल बनाया गया था, जिन्होंने इसका निरीक्षण किया। बैराड़ नगर में चार पैथोलॉजी लैब पर तहसीलदार संतोष धाकड़ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा।
विज्ञापन
बैराड़ नगर में ग्रामीणों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया कि नगर में अवैध रूप से चलाई जा रही पैथोलॉजी लैबों पर हर कोई अपने हिसाब से रेट तय के लोगों से जांच के पैसे वसूल रहा है। कई जगह मनमानी की शिकायतें मिलीं तो पोहरी एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने संयुक्त टीम बनाकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
कई खामियां मिलीं
बैराड़ के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीक्षांत गुधैनिया ने बताया कि जांच के दौरान संजीवनी पैथोलॉजी, बालाजी पैथोलॉजी, संस्कार पैथोलॉजी लैब संचालकों ने लैब संचालन के लिए वैध दस्तावेज़ निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत नहीं किए। उक्त तीनों पैथोलॉजी लैबों का प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम को प्रस्तुत किया। लैब में जांच रिपोर्ट बिना हस्ताक्षरों के दी जाती थी। वहीं, दूसरी ओर संस्कार पैथोलॉजी लैब में लाइसेंस एक्सपायर पाया गया, जबकि बालाजी पैथोलॉजी लैब में कोई ऑनर मौजूद नहीं था। संजीवनी पैथोलॉजी लैब बंद पाई गई।
