{"_id":"65e1b872c4ec7384ae003e6f","slug":"shivpuri-vaishya-mahasammelan-women-unit-made-strategy-to-increase-organizational-activities-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई ने संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने के लिए बनाई रणनीति, वसंत उत्सव भी मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई ने संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने के लिए बनाई रणनीति, वसंत उत्सव भी मनाया
Fri, 01 Mar 2024 04:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 01 Mar 2024 04:43 PM IST
सार
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई ने संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई है। वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की बैठक के दौरान मां सरस्वती की पूजा कर वसंत उत्सव भी मनाया गया।
विज्ञापन
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी में वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा सक्रियता बढ़ाने व आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्य योजना एवं संगठनात्मक रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर महिला इकाई द्वारा कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। महिला पदाधिकारी एवं सदस्यों के बीच हाउजी गेम, तंबोला, एवं कंपटीशन गेम खिलाए गए एवं पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलन किया गया एवं वसंत उत्सव मनाते हुए मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई, सुंदर भजनों का गायन किया गया। भोपाल में बन रहे पांच मंजिला वैश्य भवन के निर्माण के लिए महिला इकाई शिवपुरी की तरफ से भी सभी सदस्यों ने अपनी अपनी सहयोग राशि भेजने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने चाय एवं स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य इकाई से प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा, जिला अध्यक्ष शिवपुरी श्री सिंघई अजीत जैन , संभागीय मीडिया प्रभारी रंजीत गुप्ता, युवा इकाई संभाग प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, जिला महामंत्री कमलेश बंसल, महिला इकाई संभागीय अध्यक्ष ज्योति अनिल ड़ेंगरे, महिला इकाई जिला अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, अनिता बंसल, इंदिरा सराफ, रितु मंगल, रुचि मंगल, मंजू बंसल, रानी गुप्ता, माधुरी गोयल, सुमन कोठारी, शिखा बंसल, साधना गुप्ता, राधा बंसल, ज्योति सिंघल आदि महिला सदस्यगण मौजूद रहीं।
विज्ञापन
