फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Two accused who robbed lakhs of rupees from doctor's house arrested, eight more searched

शिवपुरी: डॉक्टर के घर से लाखों की डकैती करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आठ की और तलाश

Fri, 06 May 2022 07:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 06 May 2022 07:38 PM IST
सार

शिवपुरी की गणेश कॉलोनी में एक आरएमपी डॉक्टर के घर पर डकैती करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में पारदी-मोगिया जाति के गिरोह का हाथ था। 10 लोगों ने मिलकर वारदात की थी। आठ की और तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Shivpuri: Two accused who robbed lakhs of rupees from doctor's house arrested, eight more searched
शिवपुरी में हुई डकैती में दो गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवपुरी पुलिस ने डकैती के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर शहर की गणेश कॉलोनी में एक आरएमपी डॉक्टर के घर पर डकैती करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार इस वारदात में पारदी-मोगिया जाति के गिरोह का हाथ था। 10 लोगों ने मिलकर वारदात की थी। आठ की और तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर मामले का खुलासा किया है। चंदेल ने बताया कि इस डकैती की वारदात को 10 लोगों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करने के लिए कई टीमें बनाई। मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपी पकड़े हैं, शेष की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया चांदी का मुकुट, एक गैस सिलेंडर, नकदी 7000 रूपए बरामद किए हैं, जबकि उक्त डॉक्टर के घर से लगभग दस लाख रुपये का सोने-चांदी का सामान सहित नगदी बदमाश समेट ले गए थे।
विज्ञापन


चंदेल ने बताया कि शहर में बीती 24-25 अप्रैल की रात गणेश कॉलोनी में पार्क के सामने रहने वाले डॉ. संजय शर्मा के घर में 10 बदमाशों ने डकैती घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान शहर में कई इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस जांच के दौरान सूचना मिली कि इस घाटना में पारदी-मोगिया जाति के गिरोह का हाथ है। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपित बाबू उर्फ राम नारायण मोगिया, विश्वनाथ उर्फविष्णु नाथ निवास सेवड़ा थाना सुभाषपुरा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने 8 अन्य साथियों के साथ डकैती की वारदात को करना स्वीकार किया है। इनकी निशानदेही पर बाकी फरार 8 आरोपियों की तलाश की जा रही है। अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed