फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Trying to woo Sahriya tribals by giving them buffaloes

Shivpuri: भैंस देकर सहरिया आदिवासियों को रिझाने की कोशिश, शिवपुरी की पांच में से चार विधानसभा में इनका दबदबा

Mon, 03 Apr 2023 07:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 07:59 PM IST
सार

शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में से चार विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सहरिया आदिवासी हैं। खासकर पोहरी, कोलारस और शिवपुरी, करैरा विधानसभा में बड़ी संख्या में सहरिया आदिवासी हैं। इन सहरिया आदिवासियों की संख्या को देखते हुए शिवराज सरकार ने मुख्यमंत्री दुधारू गाय प्रदाय योजना चालू की है। 

विज्ञापन
Shivpuri: Trying to woo Sahriya tribals by giving them buffaloes
शिवपुरी में मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना शुरू हो गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी ने जमावटें शुरू कर दी हैं। इस बार आदिवासियों पर फोकस ज्यादा नजर आ रहा है। भाजपा ने अब आदिवासियों के लिए नई स्क्रीम लॉन्च की गई है। इस स्क्रीम का नाम है मुख्यमंत्री दुधारू गाय प्रदाय योजना। इस योजना के तहत सहरिया आदिवासियों को दुधारू भैंसें और गाय प्रदान की जा रही हैं। हालांकि लोग इसे राजनीतिक बिसात बता रहे हैं। क्योंकि शिवपुरी में पांच विधानसभा हैं, जिसमें से चार पर सहरिया आदिवासियों की संख्या निर्णायक मानी जा रही है।
विज्ञापन


शिवपुरी जिले में इस योजना की शुरुआत हो गई है। विशेष पिछड़ी जनजाति जैस बैगा के साथ सहरिया और भारिया जनजाति को इसका लाभ दिया जा रहा है। शिवपुरी जिले में सहरिया आदिवासियों को भैंस बांटने का क्रम शुरू हो चुका है। अभी तक 140 हितग्राहियों को चिन्हित किया गया है और इसमें से 98 आदिवासी परिवारों को भैंस व गाय दे दी गई हैं। योजना के तहत सहरिया आदिवासियों को चिन्हित करके इसका लाभ दिलाया जा रहा है। पशु पालन विभाग की डॉ. गायत्री कश्यप ने बताया कि शिवपुरी जिले में मुख्यमंत्री दुधारू प्रदाय योजना के अंतर्गत 140 सहरिया आदिवासी परिवारों को चिन्हित किया गया है। इसमें से अभी तक 98 परिवारों को इस योजना के तहत भैंस/गाय दी जा चुकी है। इसमें 90 लोगों को भैंस व 8 लोगों को गाय दी गई है।
विज्ञापन


राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भाजपा इस स्क्रीम के जरिए सहरिया आदिवासियों पर डोरे डाल रही है। शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में से चार विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सहरिया आदिवासी हैं। खासकर पोहरी, कोलारस और शिवपुरी, करैरा विधानसभा में बड़ी संख्या में सहरिया आदिवासी हैं। इन सहरिया आदिवासियों की संख्या को देखते हुए शिवराज सरकार ने मुख्यमंत्री दुधारू गाय प्रदाय योजना चालू की है। इस योजना के जरिए सहरिया वोट बैंक को पक्का करने की रणनीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर अंचल में हैं बड़ी संख्या में सहरिया आदिवासी
ग्वालियर चंबल संभाग में देखा जाए तो बड़ी संख्या में सहरिया आदिवासी हैं और खासकर शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना जिले में इनकी अच्छी संख्या है। इस वोट बैंक को पक्का करने के लिए मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की शुरुआत की है। शिवराज सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री दुधारू गाय प्रदाय कार्यक्रम योजना में आदिवासी परिवार को दुधारू पशु गाय अथवा भैंस दी जाना है। इसमें 90 प्रतिशत अनुदान सरकार के द्वारा दिया जाएगा। शेष 10 प्रतिशत अनुदान हितग्राही को देना है। करीब 2 लाख 40 हजार रुपये की इस योजना के तहत मात्र 24 हजार रुपये की राशि आदिवासी परिवार को देना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed