{"_id":"642c1736ce6e04a09d00a8d7","slug":"shivpuri-troubled-by-neighbours-woman-attempts-self-immolation-by-pouring-petrol-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: पड़ोसियों से परेशान महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, पुलिस पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: पड़ोसियों से परेशान महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, पुलिस पर लगाए आरोप
Tue, 04 Apr 2023 05:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Apr 2023 05:55 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में एक महिला ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। साथ ही उसने आरोप लगाया कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी के कलेक्टर कार्यालय में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। पुलिस पर आरोप लगाए कि उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है, इसलिए वह अपनी जान देना चाहती है। जनसुनवाई में महिला द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल डाले जाने के बाद वहां पर मौजूद कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी और पुलिस ने महिला के हाथ से बोतल को छीना और उसे दूर ले गए।
विज्ञापन
शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ढीमर मोहल्ले में रहने वाली महिला पूजा माहौर ने बताया, उसका उसके पड़ोसियों से विवाद है। उसके पड़ोसियों ने पिछले दिनों उसके साथ मारपीट की और इसकी उसने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। प्रतिदिन उसके पड़ोसी जुगल बाथम, महेश बाथम और चिंगौली माहौर द्वारा उसे परेशान किया जाता है। फिजिकल थाने पर वह अपनी शिकायत लेकर जाती है तो थाने पर सुनवाई नहीं होती है। उसने एसपी ऑफिस सहित 181 पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
परेशान होकर उसने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर यहां पर हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर अपने ऊपर पेट्रोल डालने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए परेशान है और आगे कभी भी अपनी जान दे देगी। महिला ने कहा कि वह टंकी पर चढ़कर कूद जाएगी, आदि बातें यहां पर महिला ने कही।
विज्ञापन
