फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: The miscreant entered the woman's house by posing as a eunuch, made her take off her gold ornaments

Shivpuri: किन्नर बनकर महिला के घर में घुसे बदमाश, सोने के गहने उतरवाए, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई

Fri, 23 Jun 2023 10:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 10:06 PM IST
सार

शिवपुरी में किन्नर बनकर महिला को लूटने का मामला सामने आया है। दो बदमाश अपने दो साथियों के साथ किन्नर बनकर महिला के घर में घुसे थे। बाद में महिला का शोर सुनकर पड़ोसियों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। बाद में पुलिस के हवाल कर दिया। 

विज्ञापन
Shivpuri: The miscreant entered the woman's house by posing as a eunuch, made her take off her gold ornaments
शिवपुरी में किन्नर बनकर महिला को लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मारौरा खालसा गांव में चार युवक एक महिला के घर में घुस गए। इन चार युवकों में से दो युवक किन्नर के वेश में थे। इन लोगों ने अकेली महिला को बेहोश कर उसके गहने छीनने का प्रयास किया, इतने में महिला होश में आ गई और चीखने लगी। महिला की चीखें सुन पड़ोसी आ गए। दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर मारपीट कर दी। पकड़े गए दोनों युवकों को बाद में पुलिस ने हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर चार युवक मारौरा खालसा गांव में पहुंचे। इन चारों युवकों में से दो युवक किन्नर का वेश रखे हुए थे। ये दोनों युवक गांव में घूमते हुए एक घर में पहुंचे। इस घर में इन्हें रेखा जाटव नाम की महिला अकेली मिली। किन्नरो का रूप धरकर आए युवकों ने रेखा से पूछा कि कितने बच्चे हैं। महिला रेखा ने बताया कि एक ही बच्चा है। किन्नर बोले कि हम आशीर्वाद देते है कि जल्दी ही झोली भर जाएगी। युवकों ने रेखा से हल्दी, चावल और एक गिलास पानी मंगवाया। रेखा ने यह सामान देते हुए किन्नरों को 100 रुपए देते हुए पैर छुए तो उन्होंने रेखा पर जल छिड़क दिया। जल छिड़कने के बाद रेखा उनके अपने होश खो (सम्मोहित) बैठी।
विज्ञापन


कान के बाले और मंगलसूत्र उतरवाया
बदमाशों ने रेखा के कान के बाले, मंगलसूत्र उतरवा लिए। महिला ने बताया कि मैंने भी अपने जेवर उतारकर दे दिए। इसके बाद में नाक की बाली उतार रही थी तो नाक की बाली मुझे चुभ गई, जिससे मुझे होश आ गया। होश आते ही मैं चीख उठी। मेरी चीख सुन चारों बदमाश भाग खड़े हुए। मैंने घर से बाहर निकलकर शोर मचाया, जिसे सुन पड़ोसी बदमाशों के पीछे दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर कर पीटा
उक्त घटना के बाद ग्रामीणों ने भागते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया। जिन्हें गांव के एक पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस बुलाई। दोनों आरोपियों को पुलिस पोहरी थाने लेकर आई है। पुलिस पकड़े दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि एक आरोपी को साथ लेकर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि पकड़े गए आरोपियों के संबंध शाजापुर के गैंग से जुड़े हुए हैं, जो इसी प्रकार से वारदात को अंजाम देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed