फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Submarine found doing illegal mining in Sindh river, mineral officer set it on fire

Shivpuri: सिंध नदी अवैध खनन करती मिली पनडुब्बी, खनिज अधिकारी ने किया आग के हवाले, एक डंपर भी जब्त

Mon, 07 Aug 2023 12:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 12:24 PM IST
सार

शिवपुरी के खनिज अधिकारी ने कल्याणपुर रेत खदान पर जब छापा मारा तो यहां पर अवैध खनन होता हुआ पाया गया। यहां पर एक अवैध पनडुब्बी प्रशासन की टीम को मिली है। इसके अलावा एक डंपर को भी जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Shivpuri: Submarine found doing illegal mining in Sindh river, mineral officer set it on fire
Sand Mining

विस्तार

शिवपुरी जिले में प्रशासन ने सिंध नदी के किनारे बारिश का दौर में रेत खनन पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शिवपुरी के खनिज अधिकारी ने कल्याणपुर रेत खदान पर जब छापा मारा तो यहां पर अवैध खनन होता हुआ पाया गया। यहां पर एक अवैध पनडुब्बी प्रशासन की टीम को मिली है। इसके अलावा एक डंपर को भी जब्त किया गया है। खनिज अधिकारी ने यहां पर मिली पनडुब्बी को आग के हवाले करवा दिया। शिवपुरी क्षेत्र में आने वाली कल्याणपुर रेत खदान की सबसे बड़ी रेत खदान मानी जाती है। 
विज्ञापन


प्रभारी खनिज अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने जब कल्याणपुर खदान में अवैध खनन और परिवहन की जांच करने मौके का निरीक्षण किया था। यहां पर प्रभारी खनिज अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने कल्याणपुर खदान के पर पानी में उतरी पनडुब्बी देखी, तो उन्होंने स्वयं उसे आग के हवाले कर दिया। इसके अतिरिक्त एक डंपर को भी जब्त किया गया। प्रभारी खनिज अधिकारी ने क्षेत्रवासियों और अवैध खनन व परिवहन करने वालों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी रूप में क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कारोबार में लिप्त रहने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बारिश में रोक, फिर भी चल रहा है अवैध खनन
शिवपुरी जिले में बारिश के दौर में 30 जून से 30 सितंबर तक नदी और उसके आसपास खनन पर रोक है, लेकिन इसके बाद भी अवैध खनन जारी है। रेत का यह कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिसमें करैरा, अमोला, सुनारी सहित अन्य क्षेत्रों में यहां से सिंध नदी गुजरती है। वहां पर अवैध खननकर्ता रेत का अवैध खनन करके इसे बेच रहे हैं। इस पूरे मामले में प्रशासनिक अफसरों की भी मिलीभगत है। खासकर पुलिस का संरक्षण इन लोगों को है। बताया जा रहा है कि सत्ताधारी दल से जुड़े हुए कुछ नेता अवैध खनन को अंजाम देते हैं। इसके लिए इस क्षेत्र की कल्याणपुर रेत खदान बदनाम है और यहां पर लगातार पनडुब्बी उतारकर नदी से अवैध रेत खनन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed