फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Sangathan Parv workshop concluded, Shailendra Sharma says responsibility of worker is biggest in bjp

Shivpuri News: संगठन पर्व की कार्यशाला संपन्न, शैलेंद्र शर्मा बोले- भाजपा में कार्यकर्ता का दायित्व सबसे बड़ा

Tue, 05 Nov 2024 07:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Nov 2024 07:16 PM IST
सार

शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि 7, 8 और 9 नवंबर को मंडलों में संगठन पर्व की कार्यशालाएं आयोजित की जानी हैं। इसके बाद 12, 13 व 14 नवंबर को शक्ति केंद्र की कार्यशालाएं आयोजित होंगी।

विज्ञापन
Shivpuri Sangathan Parv workshop concluded, Shailendra Sharma says responsibility of worker is biggest in bjp
शिवपुरी में संगठन पर्व की कार्यशाला संपन्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी जिला के संगठन पर्व की कार्यशाला सोमवार को एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिले के चुनाव प्रभारी और कौशल विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता का दायित्व सबसे बड़ा होता है। आज हम मंच पर बैठे हैं, कल हम नीचे बैठकर आपको सुन रहे होंगे, क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव है।

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का प्राथमिक सदस्यता अभियान और सक्रिय सदस्यता अभियान 15 नवंबर तक जारी रहेगा। हमें उन बूथों और मंडलों में प्राथमिक सदस्यता पर ध्यान देना चाहिए, जहां बूथ पर 50 से कम सदस्य हैं। प्रत्येक मंडल में कम से कम 50 महिलाओं को भी सदस्य बनाना है। उन्होंने बताया कि सक्रिय सदस्यता पंजीकरण शुरू हो गया है, और पात्र सदस्यों को तेजी से सदस्य बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि 7, 8 और 9 नवंबर को मंडलों में संगठन पर्व की कार्यशालाएं आयोजित की जानी हैं। इसके बाद 12, 13 व 14 नवंबर को शक्ति केंद्र की कार्यशालाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी द्वारा जिला संगठन पर्व मनाया जा रहा है। ध्यान रहे कि पार्टी का कोई भी वरिष्ठ कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में छूट न जाए, इसका विशेष ध्यान रखना होगा। मंडल कार्यशाला में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की अनिवार्य रूप से उपस्थिति होनी चाहिए। महामंत्री व सह चुनाव प्रभारी गगन खटीक ने कहा कि जिला संगठन पर्व को दीपावली के त्योहार की तरह उत्साह के साथ मनाएं और इसे बूथ स्तर तक पहुंचाएं।


इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह लोधी, देवेंद्र जैन, रमेश खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, पूर्व विधायक सुरेश राठखेड़ा, माखनलाल राठौर, जसवंत जाटव, ओम प्रकाश खटीक, शकुंतला खटीक, महामंत्री प्रमेंद्र सोनू बिरथरे, पृथ्वीराज जादौन, सह चुनाव प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सोनू बिरथरे ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed