फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Protest against BJP candidate Pritam Lodhi begins Brahmin community demands reconsideration removal

MP Politics: BJP प्रत्याशी प्रीतम लोधी का विरोध शुरू, ब्राह्मण समाज ने पुर्नविचार कर हटाने की मांग की

Sun, 03 Sep 2023 10:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 03 Sep 2023 10:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में ब्राह्मण समाज की ओर से बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी बनाए गए प्रीतम लोधी का विरोध किया गया। साथ ही पुर्नविचार कर उन्हें हटाने की मांग की गई। इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन
Shivpuri Protest against BJP candidate Pritam Lodhi begins Brahmin community demands reconsideration removal
प्रीतम लोधी का विरोध शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्राह्मण समाज और ब्राह्मणों पर अनर्गल टिप्पणी कर सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले प्रीतम लोधी को पिछोर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से प्रत्याशी बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज में भारी रोष व्याप्त है। विरोध स्वरूप अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के बैनर तले ब्राह्मण समाज ने पिछोर से भाजपा प्रत्याशी के बदलने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम को ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा के नेतृत्व में सौंपा।

विज्ञापन


अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि ब्राह्मण समाज व ब्राह्मणों के प्रति अनर्गल टिप्पणी कर प्रीतम लोधी ने अपनी व्यक्तिगत छोटी सोच का परिचय सभी समाजों को दिया था। इसके परिणाम स्वरूप जाति विशेष के भ्रमित लोगों द्वारा ब्राह्मणों पर अत्याचार किए जाने की घटनाएं सामने आईं थीं, जिससे सामाजिक सद्भाव बिगड़ा। ऐसे व्यक्ति को पिछोर विधानसभा से भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज में भारी रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


पिछोर भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी पर पुर्नविचार प्रत्याशी बदले जाने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज के लोग गत दिवस चिंताहरण मंदिर पर एकत्रित हुए, जहां विशेष बैठक कर रैली के रूप में भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन पत्र शिवपुरी भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम को सौंपकर भारी विरोध दर्ज कराया। विरोध स्वरूप दो सैकड़ा से अधिक विप्र बंधु भाजपा कार्यालय पर उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, राम प्रकाश शर्मा करसेना, हरगोविन्द शर्मा, हरिवंश त्रिवेदी, कैलाश नारायण भार्गव, राजेन्द्र पांडे, सुरेन्द्र पाठक, ओमप्रकाश समाधिया, द्वारिका प्रसाद, सुरेश भार्गव, सतीष शर्मा, देवेन्द्र गौड़, डा. बीके शर्मा, अशोक शर्मा, रामसेवक गौड़, वीरेन्द्र शर्मा, कैलाश नारायण मुदगल, चंद्र प्रकाश, रमेश कोठारी, दिनेश चन्द्र शर्मा, चंद्र शेखर दांतरे, विष्णु शर्मा, महावीर उपाध्याय, विशंभर दयाल, रमेश शर्मा, राजेश पाठक, अजय भार्गव, सत्यनारायण दीक्षित, श्रीनिवास उपाध्याय, नरहरी प्रसाद अवस्थी, ललित दीक्षित, सुखदेव शर्मा, रामस्वरूप मुदगल, रामगोपाल शर्मा, राजीव शर्मा, डॉ जीपी विरथरे, कमरलाल शर्मा, सुरेश पांडे, विवेक शर्मा, आशुतोष चतुर्वेदी, अंकुर चतुर्वेदी, पंकज मिश्रा, केदार गोस्वामी, सौरभ उपाध्याय, रामेश्वर शर्मा, मदनलाल शर्मा, सौरभ और सूर्या मित्र मण्डल शिवपुरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed