फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Police station in-charge and constable line attached to those making illegal extortion in name of che

Shivpuri: चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले थाना प्रभारी-आरक्षक लाइन अटैच, शिवपुरी-ग्वालियर हाइवे का मामला

Sat, 23 Sep 2023 04:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 04:27 PM IST
सार

शिवपुरी जिले में चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले थाना प्रभारी और आरक्षक को लाइन अटैच किया गया है। यह अवैध वसूली शिवपुरी-ग्वालियर फोरलेन हाइवे पर की जा रही थी।

विज्ञापन
Shivpuri Police station in-charge and constable line attached to those making illegal extortion in name of che
दो पुलिस लाइन अटैच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी के ग्वालियर फोरलेन हाइवे पर चेकिंग के नाम पर वाहनों से वसूली करने वाले सतनवाड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेलिया, आरक्षक शुभम लोधी और सैनिक धर्मेंद्र पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने कार्रवाई की है। उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ग्वालियर पुलिस महानिरीक्षक को एक शिकायत की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि फोरलेन हाइवे पर चेकिंग के नाम पर वाहनों से रेडियम चिपका कर वसूली की जा रही है। इस आधार पर प्रारंभिक जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन


एक-एक हजार रुपये वसूले जा रहे थे
बताया जा रहा है कि ग्वालियर आईजी को एक शिकायत हुई। इस शिकायत में बताया गया कि शिवपुरी फोरलेन हाइवे पर चेकिंग के नाम पर मुरैना के व्यक्ति के साथ मिलकर वाहनों की चेकिंग के नाम पर एक-एक हजार रुपये की अवैध वसूली चल रही थी। इकसे बाद प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने सतनवाड़ा थाना प्रभारी व आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। जबकि सैनिक को वापस होम गार्ड भेजा है। सतनवाड़ा पर चेकिंग के नाम पर वाहनों से एक-एक हजार रुपये की वसूली की उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज को किसी ने शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देश मिलते ही लाइन अटैच
शिकायत में बताया गया कि सतनवाड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेलिया, आरक्षक शुभम लोधी व सैनिक धर्मेंद्र और मुरैना जिला का राजावत सतनवाड़ा में हाइवे से निकलने वाले वाहनों को चेकिंग के नाम पर रोक रहे थे और एक-एक हजार रुपये वसूले जा रहे थे। उप पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने प्रथम दृष्टया गतिविधियां संदिग्ध पाते हुए गुरुवार देर शाम थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेलिया और आरक्षक शुभम लोधी को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। जबकि सैनिक धर्मेंद्र को होमगार्ड सैनिक कार्यालय भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed