{"_id":"64fdf6a6622bbfb3eb00a4f2","slug":"shivpuri-police-became-active-before-elections-kept-finding-narcotics-everyday-doda-powder-seized-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: चुनाव से पहले एक्टिव हुई पुलिस को रोज मिले रहे नशीले पदार्थ, 15 लाख रुपये कीमत का डोडा चूरा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: चुनाव से पहले एक्टिव हुई पुलिस को रोज मिले रहे नशीले पदार्थ, 15 लाख रुपये कीमत का डोडा चूरा जब्त
Sun, 10 Sep 2023 10:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:32 PM IST
सार
शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अचानक एक्टिव हुई है। पुलिस के सक्रिय होने के बाद अब लगातार शिवपुरी में नशीले पदार्थ मिल रहे हैं। किसी स्थान पर डोडा चूरा मिल रहा है तो किसी स्थान पर अवैध शराब या अवैध शराब बनाने की सामग्री मिल रही है।
विज्ञापन
15 लाख रुपये कीमत का डोडा चूरा जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी में प्रतिदिन कहीं न कहीं पुलिस कार्रवाई कर रही है और नशीले पदार्थ की नई खेप मिल रही है। अब कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमच से पंजाब ले जाया जा रहा 15 लाख रुपये कीमत का डोडा चूरा बरामद किया गया है। पुलिस ने एक ट्रक पीबी-03 बीजी-3652 को जब्त किया है और इसमें 154 किलोग्राम डोडा चूरा पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया है कि कोलारस थाना पुलिस ने ट्रक में भरकर नीमच से पंजाब ले जाया जा रहा 15 लाख रुपये की कीमत का 154 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस द्वारा जब्त ट्रक में पशु आहार की बोरियों के बीच यह नशीला पदार्थ भरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में ड्राइवर ने अपना नाम गुरूबाज सिंह पुत्र अजैब सिंह नराहन उम्र 31 साल निवासी पिण्ड दुगाल कला पतरणा, जिला पटियाला, पंजाब का होना बताया। आरोपी ड्राइवर ने बताया कि वह नीमच से डोडा चूरा ट्रक में भरकर पंजाब ले जा रहा था। पुलिस आरोपी से इस मामले में जुड़े ट्रक मालिक और अन्य लोगों के बारे में पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ट्रक जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग के दौरान पकड़ा गया
कोलारस थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई ने बताया कि शनिवार की रात थाना क्षेत्र से ट्रक में भरकर डोडा चूरा की तस्करी होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद एबी रोड पर यात्री प्रतीक्षालय के सामने चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों को चेक किया गया था। चेकिंग के दौरान रात करीब दो बजे मुखबिर के बताए स्थान पर ट्रक (पीबी-03 बीजी-3652) को रोक कर तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान ट्रक में पशु आहार की बोरियों के बीच छुपाई हुई डोडा चूरा से भरी हुई बोरियों को जब्त किया गया।
विज्ञापन
