{"_id":"65b7b2987c7aaa9a320f0047","slug":"shivpuri-pm-modi-gave-guru-mantra-to-children-during-the-discussion-on-examination-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: PM मोदी ने परीक्षा पर चर्चा के दौरान बच्चों को दिए गुरु मंत्र, केंद्रीय विद्यालय में सुना प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: PM मोदी ने परीक्षा पर चर्चा के दौरान बच्चों को दिए गुरु मंत्र, केंद्रीय विद्यालय में सुना प्रसारण
Mon, 29 Jan 2024 07:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 29 Jan 2024 07:43 PM IST
सार
शिवपुरी के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र पर इस कार्यक्रम को सुना गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन को यहां पर सभी बच्चों ने सुना। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम ने कई बातें छात्रों को बताईं।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में सुना प्रसारण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे कार्यक्रम के दौरान सोमवार को बच्चों को परीक्षा में तनाव मुक्त रहने के गुरु मंत्र दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को अपने कार्यक्रम के दौरान कई बातें बताई। शिवपुरी में भी इस कार्यक्रम को बच्चों के द्वारा स्कूली बच्चों के द्वारा सुना गया।
विज्ञापन
इस दौरान शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र के बच्चों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा के दौरान जो गुरु मंत्र दिए गए हैं, वह उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जो बातें बताई हैं, उन्हें वह सफलता के मंत्र के रूप में अपने जीवन में अपनाएंगे। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के बाद केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र के छात्र जतिन कनौजिया, शौर्य तोमर, हिमांशु शिवहरे, तृप्ति सिंघल और भारती वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा बताया गया कि परीक्षा में किसी प्रकार का तनाव नहीं लेना चाहिए। परीक्षा से संबंधित और भी कई बातें बताई गई हैं, उसे वह जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे और आगामी दौर में जो बोर्ड परीक्षा हो रही हैं, उसमें उन्हें अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा छात्रों को मार्गदर्शन देते हैं और यह मार्गदर्शन भविष्य बनाने में बहुत कारगर रहता है।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र के प्रभारी प्राचार्य एमएम मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा के दौरान कार्यक्रम का संबोधन कार्यक्रम लाइव टीवी पर सुना गया, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र मौजूद रहे। आईटीबीपी केंद्र के ट्रेनिंग सेंटर परिसर में यहां विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान एलईडी टीवी के माध्यम से बच्चों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
विज्ञापन
