फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Panic spread due to gas leak in Fatehpur, people created ruckus

Shivpuri: फतेहपुर में गैस रिसाव से फैली दहशत, लोगों ने किया हंगामा, बाद में पता चला बिजली पोल से उठा था धुआं

Sun, 19 May 2024 02:55 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 May 2024 02:55 PM IST
सार

फतेहपुर क्षेत्र में अज्ञात गैस के रिसाव के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। क्षेत्र में रविवार सुबह 6 बजे आसपास के लोगों को किसी गैस की बदबू आई थी। 

विज्ञापन
Shivpuri: Panic spread due to gas leak in Fatehpur, people created ruckus
गैस रिसाव की बात के बाद लोगों ने हंगामा किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में अज्ञात गैस के रिसाव के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। क्षेत्र में रविवार सुबह 6 बजे आसपास के लोगों को किसी गैस की बदबू आई थी। इसके बाद लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर देखा तो बिजली के खंभे से धुआं भी उठ रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही गैस रिसाव की सूचना पुलिस और प्रशासन को लगी, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस सहित मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया। साथ ही मौके पर शिवपुरी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। थिंक गैस से जुड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन


मौजूद थिंक गैस के अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा जांच उपकरणों से जांच की गई है। जो रिसाव हो रहा है उसे थिंक गैस का नहीं होना बताया गया है।
इस पहले बता दें, 21 जून 2023 को इसी क्षेत्र में अज्ञात गैस के रिसाव से चलते एक मकान में ब्लास्ट हो गया था। इस ब्लास्ट में घायल हुए तीन लोगों की एक के बाद एक मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे शिवपुरी एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि हर एंगल से जांच की गई थी। जांच के दौरान जानकारी में आया कि यह गैस जैसा रिसाव बिजली खंभे में अर्थिंग की वजह से पाया गया। फिलहाल बिजली के खंभे की अर्थिंग को दुरुस्त कराने बाद रिसाव बंद हुआ है। इसके बाद भी मौके पर अमले को तैनात किया गया है। जो कुछ घंटे तक मौके पर निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed