{"_id":"62b91529986cbe03293875ac","slug":"shivpuri-pandit-narrating-the-story-of-satyanarayan-dies-due-to-lightning-more-than-10-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: सत्यनारायण की कथा करा रहे पंडित की अकाशीय बिजली गिरने से मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: सत्यनारायण की कथा करा रहे पंडित की अकाशीय बिजली गिरने से मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल
Mon, 27 Jun 2022 07:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 27 Jun 2022 07:55 AM IST
सार
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में सत्यनारायण कथा के अयोजन के दौरान आकाशीय बिजली के गिरने से कथा वाचक पंडित की मौत हो गई जबकि करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बिजली गिरने से कथावाचक की मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में सत्यनारायण कथा के अयोजन के दौरान आकाशीय बिजली के गिरने से कथा वाचक पंडित की मौत हो गई जबकि करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के डबियाकला गांव में बिलरिया नाथ ठाकुरबाबा मंदिर पर यादव परिवार ने सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया था, जहां आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से कथा का वाचन करने आए पंडित जयंत पाराशर पुत्र सत्तू पाराशर (उम्र 45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके उपचार के दौरान मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से कथा करा रहे परिवार के लोग घायल हो गए। घायलों को पिछोर स्वास्थ्य केंद्र और शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
आकाशीय बिजली गिरने से रोहित यादव (22), शिवांश यादव (6), गौरा परिहार (8), अभय यादव (12), आशिक यादव (12), कल्ला (12), प्रतीक (12), मनीषा (30), भावना (30), केसकली (40), चंदन सिंह (50) घायल हुए हैं।