फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News Protest against Rajya Sabha MP Dheeraj Sahu BJP workers burnt his effigy

Shivpuri News: राज्यसभा सांसद धीरज साहू का विरोध, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, लगे मुर्दाबाद के नारे

Sat, 09 Dec 2023 08:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Dec 2023 08:40 PM IST
सार

शिवपुरी जिले में राज्यसभा सांसद धीरज साहू का जमकर विरोध हुआ। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सांसद साहू का पुतला फूंका। साथ ही मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन
Shivpuri News Protest against Rajya Sabha MP Dheeraj Sahu BJP workers burnt his effigy
सांसद धीरज साहू का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कई ठिकानों पर जारी रेड में अब तक दो सौ करोड़ रुपये की रकम बरामद हुई है। झारखंड कांग्रेस से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां छापेमारी में मिली काली कमाई के मामले को लेकर बीजेपी ने पूरे देश में मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में शनिवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी के माधव चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां धीरज साहू का पुतला जलाया व मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन


इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि कांग्रेस सदैव भ्रष्टाचार में डूबी रही है। आज पूरा देश व दुनिया देख रही है, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर नोटों की गिनती जारी है और अभी 200 करोड़ से अधिक रुपये जो उन्होंने अवैध कमाई की थी वह मिल चुके हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, पदाधिकारी व नव निर्वाचित विधायक देवेंद्र जैन यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि देश और दुनिया को बताया है कि कांग्रेस की जड़ में सदैव भ्रष्टाचार रहा है। ऐसा भ्रष्टाचार का रुपया कांग्रेसियों के यहां ही मिलता है। किस मुंह से बात करती हैं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी उनके नेता इस प्रकार रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते रहे हैं। इस मौके पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, ओम जैन, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार, मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन, कार्यालय मंत्री राजीव जैन, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर, आकाश राठौर, प्रशांत राठोर, अमन, विवेक आदि बीजेपी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed