फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News MP KP Yadav got angry on Municipality CMO instructed to fix the arrangements

Shivpuri News: नगर पालिका CMO पर नाराज हुए सांसद केपी यादव, व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दिए

Mon, 17 Jul 2023 10:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 10:40 PM IST
सार

Shivpuri News: सांसद केपी यादव बैठक के दौरान शिवपुरी नगर पालिका सीएमओ पर नाराज हो गए। उन्होंने शिवपुरी नगर पालिका में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Shivpuri News MP KP Yadav got angry on Municipality CMO instructed to fix the arrangements
CMO पर नाराज हुए सांसद केपी यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसदीय क्षेत्र शिवपुरी-गुना क्षेत्रीय सांसद डॉ केपी यादव ने जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्य की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीएम शिवपुरी रवि गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सांसद यादव ने सभी विभागों की समस्याओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आयुष्मान कार्ड वितरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और शेष रहे लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे पात्र हितग्राही जो अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हैं उन्हें इस योजना में शामिल कर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने नगर पालिका परिषद शिवपुरी में अव्यवस्थाएं होने पर नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्थाओं को ठीक करने के नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत शेष रही पात्र महिलाओं के पुन: आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। उसमें अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया जाए। कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कोलारस में चल रहे विद्युत सबस्टेशन के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।


उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिले में क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन पर समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता से संबंधित किए जा रहे कार्यो की भी समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed