फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: Food Safety Department took samples from three famous sweet shops

Shivpuri News: फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई, शहर के तीन नामी मिष्ठान भंडारों के लिए सैंपल

Mon, 07 Oct 2024 02:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 07 Oct 2024 02:30 PM IST
सार

कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में बीकानेर मिष्ठान भंडार, सेसई बाला मिष्ठान भंडार और श्रीकृष्णा मिष्ठान भंडार से ढोकला, जलेबी, और इमरती के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
Shivpuri News: Food Safety Department took samples from three famous sweet shops
मिठाई की दुकान का प्रतीकात्मक फोटो।

विस्तार

शिवपुरी के फूड सेफ्टी विभाग ने दूषित और मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए तीन प्रमुख मिष्ठान भंडारों पर कार्रवाई की। कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में बीकानेर मिष्ठान भंडार, सेसई बाला मिष्ठान भंडार, और श्रीकृष्णा मिष्ठान भंडार से ढोकला, जलेबी, और इमरती के सैंपल लिए गए। सैंपल्स को जांच के लिए भोपाल भेजा गया है, और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत कार्यरत फूड सेफ्टी विभाग ने शहरी क्षेत्र शिवपुरी के तीन नामी मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए उनके प्रतिष्ठान में रखे विभाग खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की कार्रवाई को अंजाम दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह जिला अभिहित अधिकारी फूड सेफ्टी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में जिले में दूषित अथवा मिलावटी खाद्य पदार्थों के परीक्षण एवं जब्ती की कार्रवाई संचालित की जा रही है। 
विज्ञापन


इस क्रम में खाध सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत गत् दिवस शिवपुरी शहरी क्षैत्र के बीकानेर मिष्ठान भंडार गुरूद्वारा चौक शिवपुरी से ढोकला खुला हुआ, सेसई बाला मिष्ठान भंडार बीर सावरकर पार्क से इमरती लूज, श्रीकृष्णा मिष्ठान भंडार सेसई वाले झांसी तिराह शिवपुरी से ढोकला खुला एवं जलेबी लूज के सेम्पल एकत्रित कर परीक्षण के लिए भोपाल में स्थित प्रयोगशाला भेजे गए। वहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई संधारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed