{"_id":"64fd950d93a486790a0ef7d6","slug":"shivpuri-mla-kp-singh-clarified-on-the-statement-given-against-women-video-viral-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 'जिनके पति बूढ़े होते हैं, वे महिलाएं रात को...' विवादित बयान वाले वीडियो पर कांग्रेस MLA ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 'जिनके पति बूढ़े होते हैं, वे महिलाएं रात को...' विवादित बयान वाले वीडियो पर कांग्रेस MLA ने दी सफाई
Sun, 10 Sep 2023 03:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 10 Sep 2023 03:36 PM IST
सार
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से विधायक केपी सिंह ने बुजुर्ग पतियों की कम उम्र की पत्नियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो वायरल हुआ तो बीजेपी ने इसका विरोध किया। हालांकि, बाद में विधायक ने इस पर अपनी सफाई भी दी और कहा कि वीडियो को तोड़-मरोड़ कर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विधायक केपी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी के पिछोर विधानसभा से कांग्रेस विधायक केपी सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। पिछोर विधायक एक बैठक के दौरान महिलाओं के संदर्भ में गंदी टिप्पणी कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में कांग्रेस विधायक केपी सिंह कह रहे हैं कि जिन औरतों के पति बूढ़े होते हैं, उन औरतों के साथ रात को दूसरे मर्द सोने आते हैं। उनके पतियों से कुछ होता नहीं है, उनके बस की कुछ है नहीं। इस वीडियो के बाद कांग्रेस विधायक अपने विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
MP: पिछोर से कांग्रेस विधायक केपी सिंह का महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद निशाने पर आए कांग्रेस विधायक ने वीडियो जारी कर इस मामले पर अपनी सफाई दी है। pic.twitter.com/3MyN8IMPS9
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) September 10, 2023
विज्ञापन
पिछोर से वर्तमान में कांग्रेस के विधायक केपी सिंह इस सीट पर से छह बार से जीतते हुए आ रहे हैं। इस बार पिछोर से भाजपा ने प्रीतम लोधी को चुनाव आचार संहिता लगने से पहले ही अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है। पिछोर विधायक केपी सिंह का महिलाओं के संदर्भ में टिप्पणी करते हुए का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने केपी सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी पिछोर विधायक इस बयान की निंदा की।
वीडियो वायरल होने के बाद पिछोर विधायक केपी सिंह ने सफाई देते हुए अपना एक वीडियो बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि उनका वीडियो तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और उन्होंने कहा कि मेरे वीडियो में कांट-छांट की गई। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी किसी को ठेस पहुंची हो तो वह क्षमा चाहते हैं।
