फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Makar Sankranti festival celebrated by distributing gifts to disabled and orphan children

शिवपुरी: दिव्यांग व अनाथ बच्चों को गिफ्ट बांटकर मनाया मकर संक्रांति महोत्सव

Sun, 16 Jan 2022 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 16 Jan 2022 06:59 PM IST
सार

शिवपुरी में ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति द्वारा रविवार को मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मकर संक्रांति महोत्सव के अंतर्गत दिव्यांग और अनाथ बच्चों को गिफ्ट बांटे गए। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति द्वारा हर साल यह आयोजन किया जाता है।
 

विज्ञापन
Shivpuri: Makar Sankranti festival celebrated by distributing gifts to disabled and orphan children
Shivpuri: शिवपुरी में मकर संंक्रांति के पर्व पर बच्चों को तोहफे दिए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति द्वारा रविवार को मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मकर संक्रांति महोत्सव के अंतर्गत दिव्यांग और अनाथ बच्चों को गिफ्ट बांटे गए। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति द्वारा हर साल यह आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन


रविवार को भी प्रति वर्ष की भांति आयोजन किया गया। मकर संक्रांति महोत्सव कार्यक्रम में मंच पर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी मौजूद रहे। दोनों ही अतिथियों ने दिव्यांग और अनाथ बच्चों को उपहार बांटे। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के कार्यक्रम संयोजक एसकेएस चौहान ने बताया कि हर वर्ष उनकी समिति मकर संक्रांति पर यह आयोजन करती है।
विज्ञापन

 

कार्यक्रम में मौजूद राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों का उत्साह बढ़ाते हैं। कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भी बच्चों के लिए अपनी ओर से गर्म स्वेटर का वितरण कराया। कार्यक्रम में ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति से जुड़े हुए सदस्यगण कपिल गुप्ता सचिव, संजीव त्रिपाठी अध्यक्ष, प्रिया जैन, राजीव श्रीवास्तव, अनिल त्रिपाठी, बलराम चंदोलिया आदि मौजूद रहे। इसके अलावा समाजसेवी सीपी गोयल, रामशरण अग्रवाल, पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा, रंजीत गुप्ता, यशवंत जैन आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में चाइल्डलाइन के द्वारा बच्चों को 1098 की जानकारी दी गई। इस मौके पर चाइल्डलाइन के टीम मेंबर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed