{"_id":"64e708f6de3cfbf53e01ae27","slug":"shivpuri-lokayukta-caught-patwari-taking-bribe-of-three-thousand-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: लोकायुक्त ने पटवारी को तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, नामांतरण करने के बदले मांगे थे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: लोकायुक्त ने पटवारी को तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, नामांतरण करने के बदले मांगे थे पैसे
Thu, 24 Aug 2023 01:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:08 PM IST
सार
Shivpuri News: ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने किसान से जमीन के फोती नामांतरण के एवज में पैसे की मांग की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे की घुरवार रोड पर ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने गुरुवार सुबह 9:30 बजे हल्का नंबर 33 के पटवारी अवधेश शर्मा हल्का तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी अवधेश शर्मा जमीन के फोती नामांतरण के एवज में बिजरौनी गांव के रहने वाले किसान परमाल सिंह यादव से रिश्वत ले रहा था।
पीड़ित किसान परमाल सिंह यादव ने इसकी शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, पटवारी अवधेश शर्मा को लोकायुक्त टीम 2021 में भी तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन अब तक पुलिस चालान पेश नहीं कर पाई है। अब एक बार फिर पटवारी अवधेश शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।