फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Kalchuri community came in support of former minister Pichor MLA KP Singh

Shivpuri: पूर्व मंत्री व पिछोर विधायक केपी सिंह के समर्थन में आया कल्चुरी समाज, सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 Sep 2023 10:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Sep 2023 10:57 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के पिछोर विधायक केपी सिंह पर एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद अब इसके विरोध में लगातार विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग ज्ञापन देकर प्रकरण को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shivpuri Kalchuri community came in support of former minister Pichor MLA KP Singh
केपी सिंह के समर्थन में आया कल्चुरी समाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू के समर्थन में अब कल्चुरी समाज भी आगे आया है। महिलाओं को लेकर दिए गए बयान को लेकर बनाए गए वीडियो क्लिप से छेड़छाड़ की गई, जिसका परिणाम यह हुआ कि भाजपा पार्टी की एक महिला की शिकायत पर छह बार के सम्मानित विधायक के विरूद्ध पुलिस थाना पिछोर के द्वारा भी बिना किसी जांच के प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह न्यायोचित नहीं है। इस मामले की गहनता से जांच होना चाहिए और मामले में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए।

विज्ञापन


पिछोर विधायक केपी सिंह के समर्थन में यह मांग कांग्रेस नेता व कल्चुरी समाज के युवा जिलाध्यक्ष अवधेश शिवहरे व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे, नीरज शिवहरे, शेरा शिवहरे और विपिन शिवहरे ने की। जिन्होंने कल्चुरी शिवहरे समाज का नेतृत्व करते हुए एएसपी संजीव मुले को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गुरुवार को एक ज्ञापन सौंपा और विधायक केपी सिंह पर दर्ज मामले को निरस्त करने की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवहरे समाज के लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने बताया कि राजनीतिक द्ववेष भावना से पूर्व मंत्री केपी सिंह के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है, जिसमें पिछोर विधायक का वीडियो तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने कभी भी किसी भी महिला के विरुद्ध संपूर्ण जीवन काल में कोई अपमानजनक बात नहीं कही है।
विज्ञापन


विगत 30 वर्षों से विधायक केपी सिंह लगातार निर्वाचित होते रहे हैं और यहां भाजपा लगातार पराजित होती रही है। इससे कुपित होकर आसन्न चुनाव 2023 को देखते हुये विधायक की प्रतिष्ठा धूमिल कर उन्हें बदनाम करने लिए यह दुष्प्रचार सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में किया जा रहा है। इसमें 10 सितंबर को एक महिला मणिमाला गुप्ता बीजेपी से पिछोर पुलिस थाना में अधूरे क्लिप के आधार पर शिकायती आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे विभिन्न समाजों में रोष व्याप्त है और हम कल्चुरी शिवहरे समाज के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले की जांच करते हुए दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करते हैं, जिससे उनकी छवि धूमिल कर राजनीतिक लाभ उठाने का कुचक्र का पर्दाफाश हो सके और पुलिस थाना पिछोर द्वारा दर्ज की गई आधारहीन एफआईआर को निरस्त की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed