फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Dispute over payment of Rs 10 lakh, fight between employment assistant and sarpanch

Shivpuri: 10 लाख के भुगतान का विवाद, रोजगार सहायक ने सरपंच के दांत तोड़े, फिर सरपंच के लोगों ने उसके हाथ-पैर

Thu, 05 Oct 2023 07:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 07:12 PM IST
सार

पहले तो रोजगार सहायक ने सरपंच व उसकी पत्नी की मारपीट करते हुए उसके दो दांत तोड़ दिए। बाद में सरपंच के परिजन आए और उन्होंने रोजगार सहायक व उसके भाई की मारपीट करते हुए पैर तोड़ दिए। 

विज्ञापन
Shivpuri: Dispute over payment of Rs 10 lakh, fight between employment assistant and sarpanch
पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना अंतर्गत ग्राम खोरघार में पंचायत के 10 लाख रुपये के भुगतान को लेकर सरपंच व रोजगार सहायक के बीच विवाद हो गया। बुधवार को विवाद में पहले तो रोजगार सहायक ने सरपंच व उसकी पत्नी की मारपीट करते हुए उसके दो दांत तोड़ दिए। बाद में सरपंच के परिजन आए और उन्होंने रोजगार सहायक व उसके भाई की मारपीट करते हुए पैर तोड़ दिए। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों पर क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सिरसौद थाना प्रभारी राजीव दुबे ने बताया कि पंचायत के किसी भुगतान को लेकर सरपंच व रोजगार सहायक के बीच मारपीट हुई है। हमने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सरपंच मलखान सिंह जाटव व रोजगार सहायक हेमंत शर्मा के बीच पंचायत के किसी काम के भुगतान न होने को लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था। बुधवार दोपहर सरपंच मलखान अपनी पत्नी के साथ गांव में बाइक से जा रहा था, तभी रोजगार सहायक मिला तो सरपंच ने उससे भुगतान को लेकर चर्चा की और विवाद हो गया। झगड़े में रोजगार सहायक हेमंत ने अपने भाई गौरव के साथ मिलकर सरपंच व उसकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। घटना में सरपंच के दो दांत भी टूट गए। बाद में सरपंच ने अपने भाइयों को बुला लिया तो मौके पर आए परमाल जाटव, धर्मेंद्र जाटव व रमेश जाटव सभी ने मिलकर रोजगार सहायक व उसके भाई की लाठियों से मारपीट की और पैर तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
इस मामले में आपसी विवाद के बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जहां सरपंच व उसके भाइयों पर मारपीट का केस दर्ज किया है, वहीं सरपंच की शिकायत पर रोजगार सहायक व उसके भाई पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस कायम किया है। हालांकि सरपंच के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित पैर फैक्चर की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed