फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Crime Police arrested two miscreants who came to sell smack behind Galla Mandi seized smack

Shivpuri Crime: गल्ला मंडी के पीछे स्मैक बेचने आए बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, दो लाख 25 हजार की Smack जब्त

Tue, 20 Jun 2023 07:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 07:08 PM IST
सार

शिवपुरी जिले की करैरा थाना पुलिस बीते एक महीने में 20 लाख रुपये की स्मैक जब्त की है। करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया, पुलिस लगातार ऐसे माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है, जो इस कारोबार से जुड़े हैं। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ भी बीते दिनों बड़ी कार्रवाई की।

विज्ञापन
Shivpuri Crime Police arrested two miscreants who came to sell smack behind Galla Mandi seized smack
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में मादक पदार्थों का कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में करैरा पुलिस ने दो लाख 25 हजार रुपये की स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशीला कारोबार से जुड़े यह आरोपी बाइक पर सवार होकर गल्ला मंडी के पीछे स्मैक बेचने के लिए आए हुए थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से 15 ग्राम स्मैक जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो बाइक सवार गल्ला मंडी के पीछे स्मैक बेच रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम को पहुंचाया गया था। जहां पुलिस टीम ने दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनकी तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 15 ग्राम स्मैक को जब्त किया गया। पुलिस पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम विवेक यादव पुत्र पवन यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम कारोठा दूसरे ने अवनीश यादव पुत्र उधम सिंह यादव उम्र 19 साल निवासी कारोठा बताया था। दोनों आरोपियों के पास से दो लाख 25 हजार रुपये की कीमत की 15 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक बाइक को बरामद किया है।
विज्ञापन


एक महीने के भीतर 20 लाख रुपये की स्मैक जब्त...
शिवपुरी जिले में लगातार मादक पदार्थों का कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। शिवपुरी जिले में करैरा, बदरवास और खनियांधाना पुलिस ने बीते दिनों कई आरोपियों को पकड़ा है और इनके पास से बड़े स्तर पर मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। खनियांधाना पुलिस ने तो बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां पर एक अंतराज्यीय गिरोह को पकड़ा था, जिसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह भदौरिया का कहना है कि मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को मजबूत करके आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है, जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना पुलिस का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed