{"_id":"67321cb015ce4e4416002667","slug":"shivpuri-couple-who-cheated-rs-9-lakh-by-luring-them-with-online-benefits-arrested-from-delhi-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: ऑनलाइन लाभ देने का लालच देकर 9 लाख ठगने वाले दंपती दिल्ली से गिरफ्तार, 25 माह में रकम डबल का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: ऑनलाइन लाभ देने का लालच देकर 9 लाख ठगने वाले दंपती दिल्ली से गिरफ्तार, 25 माह में रकम डबल का वादा
Mon, 11 Nov 2024 08:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 11 Nov 2024 08:34 PM IST
सार
शिवपुरी की फिजिकल थाना पुलिस ने लोगों को पैसे दोगुने करने का लालच देकर ठगी करने वाले एक दंपती को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शिवपुरी के युवक से 9 लाख की ठगी की थी। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
लाखों की ठगी करने वाले दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी की फिजिकल थाना पुलिस ने ऑनलाइन पैसे जमा कर अधिक लाभ देने का लालच देकर लोगों से पैसा जमाकर उनके साथ ठगी करने वाले एक दंपती को दिल्ली से पकड़ने की कार्रवाई की है। इन लोगों ने शिवपुरी के एक युवक के साथ करीब 9 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
फिजिकल थाने के टीआई नवीन यादव ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रामनारायण पुत्र आनंदी कुशवाह ने 20 अगस्त 2024 को फिजिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ संदीप चतुर्वेदी व उसकी पत्नी पार्वती चतुर्वेदी ने ऑनलाइन पैसे जमा कर शेयर खरीदवाकर अधिक लाभ देने का वादा किया था। शुरुआत में उनको कुछ लाभ दिया, लेकिन बाद में जब उन्होने 8 लाख 79 हजार 900 रुपए जमा कर दिए तो इन लोगों ने 25 माह में पैसे दुगने करने की बात बोली थी, लेकिन पैसे दुगने तो दूर एक रुपए नहीं मिला और फिर इन लोगों ने संपर्क करना ही छोड़ दिया।
रीवा के रहने वाले दंपती
पुलिस ने बताया है कि दंपती पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर बीते रोज दिल्ली के महाराणा प्रताप बस स्टैण्ड के पास से पति-पत्नी संदीप व पार्वती को पकड़ लिया। हालांकि दोनों के पास कुछ नहीं मिला है और दोनों पर भोपाल सहित अन्य शहरों में भी धोखाधड़ी के कई मामलें दर्ज है। दंपती को फिजिकल पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेजा गया है। दोनों आरोपी मूलतः रीवा मप्र के रहने वाले हैं, लेकिन यह अलग-अलग शहरों में रहकर फरारी काट रहे थे।