फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Bolero collided with truck in Khubat Valley, three killed and four injured

Shivpuri: खूबत घाटी में ट्रक से भिड़ी बोलेरो, तीन की मौत-चार घायल, सभी गिरिराजजी की परिक्रमा कर लौट रहे थे

Thu, 08 Dec 2022 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 04:12 PM IST
सार

शिवपुरी में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में चार लोग घायल भी हुए हैं। बोलेरो सवार सभी मथुरा से गिरिराज परिक्रमा लगाकर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Shivpuri: Bolero collided with truck in Khubat Valley, three killed and four injured
शिवपुरी हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में चार लोग घायल भी हुए हैं। बोलेरो सवार सभी मथुरा से गिरिराज परिक्रमा लगाकर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र की खूबत घाटी में हुआ है। बताया गया कि मनियर क्षेत्र के बीज गोदाम के पास रहने वाले एक ही परिवार के लोग बोलेरो (एमपी 33 सी 8310) से गोवर्धन गिरिराज जी के परिक्रमा देकर लौट रहे थे। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे बोलेरो वाहन सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के खूबत घाटी से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान बोलेरो वाहन की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन


हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 55 वर्षीय शांति पति रामप्रसाद राठौर, 35 वर्षीय परमानंद पिता बंटी राठौर, 15 वर्षीय अनुराज राठौर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। चार गंभीर घायल संदीप राठौर, गोविंद राठौर, चरत राठौर और तीन साल मासूम पूर्वी राठौर को पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां से संदीप, गोविंद और पूर्वी को ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया गया। लेकिन अधिकतर घायलों की हालत खराब होने से उन्हें ग्वालियर अस्पताल रैफर कर दिया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed