फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Before assembly elections Congress cornered Shivraj government on public issues accused of power cuts

Shivpuri: विधानसभा चुनाव से पहले जनता के मुद्दों पर कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरा, बिजली कटौती के लगाए आरोप

Sun, 10 Sep 2023 09:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 10 Sep 2023 09:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता के मुद्दों पर कांग्रेस ने बीजेपी की सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शिवपुरी जिले में कांग्रेस ने बिजली के मनमाने बिल और अघोषित बिजली कटौती मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस ने जनता की इस समस्या को लेकर पूरे जिले भर में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Shivpuri Before assembly elections Congress cornered Shivraj government on public issues accused of power cuts
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में बिजली समस्या को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय सहित बदरवास में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। वहीं, शिवपुरी जिला मुख्यालय पर माधव चौक पर आयोजित धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि शिवपुरी शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा तो सीएम ने कर दी, लेकिन बिजली कंपनी उसमें रहने वाले परिवारों को कनेक्शन देने के नाम पर 60 से 70 हजार रुपये वसूल रही है। फॉल्ट के नाम पर अंधाधुंध बिजली कटौती कर रहे हैं तथा भारी-भरकम राशि के बिल थमाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


शिवपुरी के माधव चौक पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कोलारस से विधायक और अभी हाल ही में भाजपा छोड़ने वाले वीरेंद्र रघुवंशी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बिजली की समस्या के अलावा शिवपुरी शहर में थीम रोड निर्माण में किए गए भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि शिवपुरी में थीम रोड सौंदर्यीकरण में लगाई जा रही आठ करोड़ की लाइट को दिल्ली में 60 रुपये किलो बिकने वाली कहा। उन्होंने सिंध जलावर्धन एवं सीवर प्रोजेक्ट भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन


सब जगह हुए आंदोलन
बिजली समस्या को लेकर शिवपुरी जिला मुख्यालय के अलावा हर ब्लॉक में कांग्रेस ने प्रदर्शन किए। बदरवास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा रैली निकालकर तहसीलदार प्रदीप भार्गव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बदरवास नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कटौती एवं अनुमानित बिल जो उपभोक्ताओं पर थोपे गए हैं, वो खत्म किए जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में अर्जुन इक्लोदिया जिला उपाध्यक्ष, पूर्व जिपं अध्यक्ष जितेंद्र जैन, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, आजाद वर्मा, बद्री प्रसाद रजक, संजय बैरागी, शीलकुमार यादव रिजोदी सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed