फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri 14 cows died in the cowshed of the municipality such situation happened due to chaos

Shivpuri News: नगर पालिका की गौशाला में एक ही रात में 14 गायों की मौत, अव्यवस्था के कारण हुए ऐसे हालात

Wed, 20 Sep 2023 07:46 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 20 Sep 2023 07:46 PM IST
सार

शिवपुरी में गायों के मरने का मामला सामने आया है। नगरपालिका के गौशाला चलाने से हालात बिगड़ गए है। जिसमें करीब 14 गायों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Shivpuri 14 cows died in the cowshed of the municipality such situation happened due to chaos
नगर पालिका की गौशाला में एक ही रात में 14 गायों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी नगर पालिका द्वारा संचालित एक गौशाला में 14 गायों की मौत हो गई है। नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा संचालित लुधावली गोशाला में एक ही रात में 14 गायों की मौत हो गई। गायों के मरने की खबर के बाद गौसेवकों में नाराजगी है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां पर गौशाला का संचालन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। सही देखरेख न होने और चारे की कमी के चलते यहां पर गायों की मौत हुई। पहले यहां पर इस गौशाला का संचालन एक सामाजिक संस्था द्वारा किया जाता था। लेकिन नगर पालिका ने मनमानी करते हुए स्वयं व्यवस्था हाथ में ले ली। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पहले समाज सेवी संस्था इसकी अच्छी तरह से संचालन करती थी। लेकिन नगर पालिका के कुछ कार्यकर्ताओं को यह अच्छा नहीं लग रहा था। इसके बाद मनमाने ढंग से गौशाला खुद नगर पालिका चलाने लगी। लेकिन धीरे-धीरे यहां की व्यवस्थाएं बिगड़ती चली गईं।
विज्ञापन


गायों के मरने से राजनीति भी गरमाई
जिस लुधावली गौशाला में गायों की मौत हुई है। वह भाजपा शासित नगर पालिका द्वारा संचालित की जाती है। शिवपुरी नगर पालिका में यशोधरा समर्थक भाजपा नेत्री गायत्री शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष हैं और इनकी नगर पालिका द्वारा ही यहां पर इस गौशाला का संचालन किया जाता है। इन गायों की मौत के बाद भाजपा से इस्तीफा देने वाले और कांग्रेस में गए नेता कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने इस पर निशाना साधते हुए कहा है कि गायों की मौत की जांच होना चाहिए। विधायक रघुवंशी ने इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। इसके अलावा वीरेंद्र रघुवंशी ने गौशाला में गायों की मौत के मामले में कलेक्टर से अपील की है कि यहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने भी खोला मोर्चा, जताई नाराजगी
गायों की मौत पर कांग्रेस ही नहीं भाजपा के नेता भी नाराज हैं। शिवपुरी नगर पालिका उपाध्यक्ष पति और सांसद प्रतिनिधि रामजी व्यास ने इस घटना को दुखद बताया है कि रामजी व्यास का कहना कि गोशाला में पूर्व में भी गोवंश की मौतें हो चुकी है लेकिन कोई सबब नहीं लिया गया। रामजी व्यास ने कहा इसकी जांच होना चाहिए और जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed