फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   School Student run over by a police vehicle in Shivpuri, Died on the Spot

Shivpuri: शिवपुरी में पुलिस वाहन ने स्कूली छात्रा को रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत, वाहन चालक फरार

Sat, 05 Aug 2023 04:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 05 Aug 2023 04:24 PM IST
सार

शिवपुरी में एसपी कोठी के पास पुलिस वाहन ने स्कूली छात्रा को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिसकर्मी वाहन लेकर फरार हो गया। 
 

विज्ञापन
School Student run over by a police vehicle in Shivpuri, Died on the Spot
शिवपुरी में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक निवास के नजदीक एक स्कूली छात्रा को शनिवार सुबह एक पुलिस वाहन ने रौंद दिया। स्कूली छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


12वीं की छात्रा सरस्वती यादव, 17 वर्ष, सुबह कोचिंग के लिए निकली थी। पुलिस वाहन ने उसे एसपी के निवास के नजदीक टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। होटल पीएस के पास की रहने वाली सरस्वती शनिवार सुबह नौ बजे राजेश्वरी रोड स्थित कोचिंग सेंटर से घर साइकिल से लौट रही थी। एक तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मी वाहन लेकर फरार हो गया। बाद में उसने वाहन आगे जाकर छोड़ दिया। इस दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक मौके पर लाश पड़ी रही। दूसरे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लाश को कब्जे में लेकर पीएम हाउस पर पहुंचाया। उक्त घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन


कलेक्टर की ओर से एक लाख रुपये सहायता 
स्कूली छात्रा की पुलिस वाहन के द्वारा टक्कर से मौत के बाद प्रशासन डिफेंस मोड में आ गया। इस घटना को लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने चर्चा उपरांत मृतक छात्रा के परिवारजनों को एक लाख रुपये की सहायता का आश्वासन दिया है। शिवपुरी एसडीओपी अजय भार्गव ने इस मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर द्वारा एक लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। स्कूली छात्रा की मौत के बाद घटनास्थल पर ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस परेड ग्राउंउ पर 15 अगस्त को होने वाली परेड की तैयारियां चल रही हैं। यही से यह पुलिस वाहन लौट रहा था। उसी दौरान यह घटना हुई। दूसरी ओर, छात्रा के परिजन और समाज बंधु भी पोस्टमॉर्टम स्थल पहुंच गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed