फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News Woman came alive during last rites in Shivpuri

MP News: शिवपुरी में अंतिम संस्कार के दौरान जिंदा हुई महिला, फिर हो गई ये चौंकाने वाली घटना

Fri, 30 Aug 2024 06:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 30 Aug 2024 06:58 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार के लिए महिला के शव को चिता पर रखते ही वह जिंदा हो गई। परिजनों ने हाथ-पैर में मूवमेंट देखा तो सीपीआर देना शुरू कर दिया। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
MP News Woman came alive during last rites in Shivpuri
महिला के पास खड़े हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार के लिए लाई गई एक महिला की शव दाह के लिए लगाई गई लकड़ियों की सैया पर जिंदा हो गई। महिला के शरीर में हुई हरकत के बाद महिला को तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोबारा महिला को एंबुलेंस के जरिए मुक्तिधाम ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग के डीईओ ऑफिस में लिपिक के पद पर पदस्थ रविंद्र श्रीवास्तव की पत्नी अनिता श्रीवास्तव (56) को पिछले के कुछ दिनों से टाइफाइड हो गया था। बताया गया है, गुरुवार शाम महिला की तबियत बिगड़ गई थी। परिजन महिला को पहले एक निजी अस्पताल फिर बाद में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां से महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। परिजन महिला को लेकर रात साढ़े 11 बजे के लगभग मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


बता दें कि अनिता श्रीवास्तव के परिजन शव को उनके निवास शांतिनगर से लेकर रात 11 बजे पहुंच गए थे। इसके बाद रिश्तेदार जुटना शुरू हो गए थे। सुबह महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया था। हिंदू रीति-रिवाजों से दाह संस्कार की तैयारी की जाने लगी थी। इसके बाद शव को दाह के लिए लगाई गई लकड़ियों की सैया पर लिटाया गया था। तभी महिला के शरीर में हलचल देखी गई थी। मौके पर मौजद लोगों की माने तो महिला के शरीर पर पसीना सहित शरीर में हलचल देखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला की सांसें चलने की अफवाह के बाद परिजन भी हरकत में आ गए थे। तत्काल एंबुलेंस को बुलाया गया था। तब तक महिला की हथेलियों सहित पैरों के पंजों के रगड़ना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही सीपीआर भी दिया गया था। एंबुलेंस के पहुंचते ही महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव लेकर दोबारा मुक्तिधाम पहुंचे, जहां महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

महिला की जांच करने वाले मेडिकल कॉलेज के ड्यूटी डॉक्टर उत्सव तिवारी ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। रात में 10 बजकर 41 मिनट पर परिजन महिला को मृत अवस्था में ही लेकर पहुंचे थे। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष चौऋषि का इस मामले में कहना है कि गुरुवार रात परिजन अनीता श्रीवास्तव को मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। सभी जांचों के उपरांत मृत पाया गया। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार, अनीता को ब्राॅट डेड ही लाया गया था। रात के समय परिजनों को भी बताया गया था। अगले दिन जिस समय बेटा गोलू श्रीवास्तव मां की बॉडी को चिता से उठाकर मेडिकल कॉलेज लाए थे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने महिला की ईसीजी कर वापस मृत घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed