{"_id":"670127ee8dae5e90bd096e3c","slug":"mp-news-fight-for-fertilizer-in-shivpuri-farmers-upset-congress-mla-targets-them-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवपुरी में खाद के लिए मारामारी, किसान परेशान, कांग्रेस विधायक ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवपुरी में खाद के लिए मारामारी, किसान परेशान, कांग्रेस विधायक ने साधा निशाना
Sat, 05 Oct 2024 05:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:20 PM IST
सार
पोहरी में खाद के लिए परेशान किसानों को लेकर कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने एक वीडियो जारी कर जिला प्रशासन से खाद की आपूर्ति समय पर करने की मांग की है।
विज्ञापन
परेशान किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले में रबी सीजन की बुवाई का काम शुरू हो चुका है। इस बीच खाद की कमी से किसान परेशान हैं। शिवपुरी की पोहरी तहसील में तो किसान खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगे देखे गए। यहां पर महिला किसान भी खाद के लिए लाइन में लगी देखी गईं। इस केंद्र पर अव्यवस्था का आलम यह रहा कि एक दूसरे पर किसान लाइन में ऊपर नीचे लदे देखे गए।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर शिवपुरी जिला मुख्यालय पर तो लुधावली स्थित खाद गोदाम पर कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा एक किसान की मारपीट किए जाने का मामला भी सामने आया है। यहां पर खाद केंद्र पर खाद लेने के लिए आए किसान के साथ तीन पुलिस कर्मियों ने मारपीट कर दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शिवपुरी के अलावा पोहरी में खाद की कमी से किसान जूझ रहे हैं। पोहरी तहसील मुख्यालय पर खाद गोदाम पर पुरुष किसानों के अलावा महिलाएं भी लाइन में लगी देखी गई। यहां पर महिला किसानों ने बताया कि वह रात से ही खाद वितरण केंद्र पर आ जाती हैं। लेकिन खाद नहीं मिल रहा है। इस केंद्र पर किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी देखी गई। पोहरी में खाद न मिलने के बाद कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश दी कि जिले में खाद की कमी नहीं हैं और व्यस्थाएं बनाए रखें।
विज्ञापन
पोहरी से कांग्रेस विधायक ने जताई नाराजगी
पोहरी में खाद के लिए परेशान किसानों को लेकर कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने एक वीडियो जारी कर जिला प्रशासन से खाद की आपूर्ति समय पर करने की मांग की। कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने आरोप लगाए कि जिला प्रशासन की लापरवाही की बजाए से खाद न मिलने से किसान परेशान हैं।
