फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News: Dance of teacher in Shivpuri, teacher blows flying kiss during CCLE training

MP News: शिक्षिका ने ट्रेनिंग के दौरान लगाए ठुमके, शिक्षक के साथ जमकर थिरकी, दो प्रभारी प्राचार्य निलंबित

Thu, 18 May 2023 11:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 11:49 PM IST
सार

शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान एक शासकीय शिक्षक और शिक्षिका का डांस का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल हुए इस वीडियो में डांस के दौरान शिक्षक शिक्षिका पर फ्लाइंग किस तक फेंकते नजर आ रहे हैं। मामले में दो प्रभारी प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश आ गए हैं। 

विज्ञापन
MP News: Dance of teacher in Shivpuri, teacher blows flying kiss during CCLE training
शिवपुरी में शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान डांस करते शिक्षक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले में एक करैरा ब्लॉक में शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान अभद्र डांस के मामले में दो प्रभारी प्राचार्यों को निलंबित कर दिया गया है। ग्वालियर के संभागायुक्त दीपक सिंह ने उनका निलंबन आदेश जारी किया। डांस का वीडियो वायरल हुआ था।  
विज्ञापन


विज्ञापन


वायरल वीडियो 16 मई का बताया गया था। वीडियो में अभद्रता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों प्रभारियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभद्र नृत्य का जिम्मेदार माना गया है। मामले में संजीव अग्रवाल, प्रभारी प्राचार्य और संगीता मांझी प्रभारी प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। ये शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करैरा पदस्थ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो इसी विद्यालय में शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान का है। यहां शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं को सतत व व्यापक अधिगम मूल्यांकन प्रशिक्षण (सीसीएलई ट्रेनिंग) दिया जा रहा था। 


कुछ अभद्र हुआ तो कार्रवाई करेंगे : डीईओ
वायरल वीडियो में शिक्षिक व शिक्षिकाओं के डांस को अभद्र व आपत्तिजनक माना जा रहा था। इसे लेकर शिवपुरी के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) समर सिंह राठौड़ का कहना था कि यदि डांस में कुछ अभद्र हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, देर रात ग्वालियर के संभागायुक्त ने दो को निलंबित कर दिया। 

दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से....
वीडियो में दिख रहा है कि एक शिक्षिका ''मय से न मीना से न साकी से दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से'' गाने पर जमकर नृत्य कर रही है। इस दौरान एक अन्य शिक्षक उसके आगे पीछे थिरकते नजर आए। तभी शिक्षिका का हाथ पकड़कर इस शिक्षक को नाचने के लिए खींच लेती है और फिर दोनों जमकर थिरकते हैं। इस बीच एक अन्य शिक्षिका भी ठुमके लगाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed