फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Election: This Minister of State started crying on the stage of the General Assembly for the sake of votes

MP Election: वोट की खातिर आमसभा के मंच पर रोने लगे ये राज्यमंत्री, CM शिवराज भी अपने मिनिस्टर की हरकत पर चौंके

Mon, 13 Nov 2023 11:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 11:05 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा जनता के सामने वोट के लिए रोते नजर आए। आंखों में आंसू लेते हुए सभा के दौरान जनता से उन्होंने वोट केरूप में भीख देने की अपील की। 

विज्ञापन
MP Election: This Minister of State started crying on the stage of the General Assembly for the sake of votes
पौहरी से भाजपा प्रत्याशी राठखेड़ा वोट के लिए रो पड़े। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सिंधिया समर्थक पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा जनता के सामने वोट के लिए रोते नजर आए। आंखों में आंसू लेते हुए सभा के दौरान जनता से उन्होंने वोट केरूप में भीख देने की अपील की। इसके अलावा वह सभा में साष्टांग भी हुए और जनता के सामने नमन करते हुए उनसे वोट देने की अपील की। पीडब्ल्यूडी मंत्री सुरेश राठखेड़ा जब इस तरह से वोट मांग रहे थे तो उस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस सभा के मंच पर मौजूद थे। पोहरी में आयोजित इस सभा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने आमसभा को संबोधित भी किया।
विज्ञापन


सभा के दौरान पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक गरीब किसान के बेटे को महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया और मामा वल्लभ भवन में पहुंचाएंगे। राठखेड़ा ने कहा कि मैं आपसे भीख मांगता हूं मेरी लाज रख लो। आने वाली 17 तारीख को सभी भाई फूल को वोट दें। अब इस तरह का रोते गिड़गिड़ाते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


त्रिकोणीय मुकाबले में मंत्री की हालत खराब
पोहरी विधानसभा सीट से भाजपा ने सिंधिया समर्थक पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा को टिकट दिया है। यहां पर भाजपा, कांग्रेस के अलावा बसपा के कारण त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। धाकड़ (किरार) बाहुल्य इस सीट पर कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ रहे प्रद्युम्मन वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा का गणित बिगाड़ दिया है। दोनों ही एक जाति के हैं और इस बार यहां के धाकड़ (किरार) प्रद्युम्मन वर्मा  की ओर ज्यादा झुकाव रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर अब मुख्य मुकाबला कांग्रेस के कैलाश कुशवाह और बसपा के प्रद्युम्मन वर्मा के बीच हो गया है। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा की हालत खराब होने से यहां पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी प्रचार में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed