फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Election 2023: Youth accuses BJP candidate Ramesh Khatik of filing fake FIR; The villagers returned them

MP Election 2023: युवक ने भाजपा प्रत्याशी पर लगाया फर्जी एफआईआर कराने का आरोप; ग्रामीणों ने वापस लौटाया

Tue, 07 Nov 2023 11:31 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 07 Nov 2023 11:31 AM IST
सार

MP Assembly Elections: शिवपुरी के पोहरी में एक व्यक्ति ने भाजपा प्रत्याशी का अंगूठा ही चबा डाला था। वही, अब करैरा में भी विवाद हो गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। जानें पूरा मामला...।
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Youth accuses BJP candidate Ramesh Khatik of filing fake FIR; The villagers returned them
ग्रामीणों ने भाजपा नेता रमेश खटीक को धमकाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रत्याशियों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जिले की पोहरी विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी और पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा का अंगूठा चबा लिया गया था। उसके बाद अब करैरा विधानसभा सीट पर भी भाजपा के प्रत्याशी रमेश खटीक को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। करैरा सीट के ढिगवास गांव में प्रचार करने के लिए पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक की यहां पर एक युवक से बहस हो गई। इस दौरान युवक ने आरोप लगाए कि भाजपा नेता के कहने पर उस पर फर्जी एफआईआर दर्ज की गई थी। भाजपा प्रत्याशी और युवक के बीच कहासुनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


युवक ने लगाए फर्जी एफआईआर कराने के आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कुछ दिन पहले का है। वीडियो के मुताबिक, युवक रमेश खटीक पर झूठी एफआईआर दर्ज कराने का आरोप लगा रहा है। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी खटीक यह कहते हुए नजर आए कि वह किसी भी मंदिर पर कसम खाने को तैयार हैं। हालांकि, बाद में अन्य ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी को वहां से जाने के लिए कह दिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी कार में बैठकर रवाना हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने भाजपा नेता को वापस लौटाया
बताया जा रहा है कि रविवार को करीब 11 बजे चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी रमेश खटीक को विरोध का सामना करना पड़ा है। दरअसल, बीजेपी प्रत्याशी गांव में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। जहां वह लोगों से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने उन पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराने का गंभीर आरोप लगाया। साथ ही गांव से वापस लौटा दिया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed