{"_id":"65235a6cc1f0249e300f9695","slug":"mp-election-2023-supporters-of-sports-minister-yashodhara-raje-said-pm-modi-ask-her-to-contest-elections-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: खेल मंत्री यशोधरा राजे के समर्थक बोले- पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह उन्हें चुनाव लड़ने कहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: खेल मंत्री यशोधरा राजे के समर्थक बोले- पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह उन्हें चुनाव लड़ने कहें
Mon, 09 Oct 2023 07:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 09 Oct 2023 07:56 AM IST
सार
MP Election 2023: मध्यप्रदेश की वर्तमान खेल मंत्री और शिवपुरी से विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने स्वास्थ्यगत कारणों के चलते चुनाव न लड़ने का फैसला किया है, इस बात से उनके समर्थक परेशान हैं और उन्हें तरह-तरह से मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
चुनाव प्रभारी से मिलने भोपाल पहुंचे यशोधरा के समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा अपने स्वास्थ्य कारणों का उल्लेख करते हुए चुनाव न लड़ने की बात कहने के बाद अब शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र जुड़े हुए कार्यकर्ता उनसे चुनाव लड़ने की अपील कर रहे हैं। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की खेल मंत्री द्वारा बात ना सुने जाने के बाद अब इन कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुंचकर मप्र के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष गुहार लगाई है कि वह खेल मंत्री को मनाने का प्रयास करें। शिवपुरी से गए इन कार्यकर्ताओं ने भोपाल में वरिष्ठ नेतृत्व से आग्रह किया है कि वह खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को मनाने के प्रयास करें।
नपाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं न कहा कि वरिष्ठ नेता कहें-
इस दौरान भोपाल में वरिष्ठ नेतृत्व से गुहार लगाने के बाद एक वीडियो जारी करके यशोधरा समर्थक नेता और नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि यदि खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया इस बार चुनाव नहीं लड़ीं, तो शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटें प्रभावित होंगी। उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व से गुहार लगाई है कि 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को देने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कही गई है। इसलिए हम उनसे आग्रह करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह प्रदेश की खेल मंत्री को एक बार चुनाव लड़ने के लिए कहें।
नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने बताया कि उन्होंने भोपाल में 300 कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच करके वरिष्ठ नेतृत्व से गुहार लगाई है। शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष और यशोधरा समर्थक नेता गायत्री शर्मा ने बताया कि उन्होंने भोपाल में पहुंचकर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनसे कहा है कि यशोधरा राजे सिंधिया केवल चुनाव लड़ने की हामी भर दें इसके बाद तो कार्यकर्ता इस चुनाव को लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमने भी पहले खेल मंत्री से चुनाव लड़ने का आग्रह किया लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी, इसलिए वरिष्ठ नेताओं को बताने के लिए भोपाल आए हैं।