फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Election 2023 MP Nishikant says Due to KamalNath and Digvijay breaking their promises Virendra Raghuvanshi

MP Election 2023: सांसद निशिकांत बोले- कमलनाथ और दिग्विजय की वादाखिलाफी के चलते वीरेंद्र रघुवंशी रोड पर आ गए

Tue, 14 Nov 2023 10:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Nov 2023 10:45 PM IST
सार

MP Election 2023: तूणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा मामले में शिकायत करके चर्चा में आए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अब मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
MP Election 2023 MP Nishikant says Due to KamalNath and Digvijay breaking their promises Virendra Raghuvanshi
सांसद निशिकांत दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तूणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा मामले में शिकायत करके चर्चा में आए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अब मप्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। सांसद निशिकांत दुबे ने शिवपुरी में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस के दो नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की वादाखिलाफी के कारण भाजपा छोड़कर गए विधायक वीरेंद्र रघुवंशी रोड पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र रघुवंशी को भाजपा छोड़ने के बाद न माया मिली न राम।

विज्ञापन


सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस की इन दोनों नेताओं (कमलनाथ व दिग्विजय) के द्वारा वीरेंद्र रघुवंशी को हमारे दल से तोड़कर उन्हें शिवपुरी से टिकट देने का आश्वासन दिया गया था। इन दोनों नेताओं द्वारा वीरेंद्र रघुवंशी को दिए गए आश्वासन को पूरा नहीं किया गया। यह दोनों नेता जब बड़े नेताओं को दिए गए आश्वासन पूरा नहीं कर पा रहे तो जनता को दिए गए वादे कैसे पूरा करेंगे, जिस पत्रकारवार्ता में सांसद निशिकांत दुबे ने यह बात कही वह पत्रकार वार्ता शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में स्थित बलारी माता मंदिर के दर्शन के लिए कॉरिडोर बनाए जाने की जानकारी देने के लिए आयोजित की गई थी। इस पत्रकारवार्ता में केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा के एक और सांसद हरीश द्विवेदी सहित अन्य नेता पार्टी नेतागण मौजूद थे।
विज्ञापन


शिवपुरी से चुनाव लड़ना चाहते थे वीरेंद्र रघुवंशी
पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि भाजपा छोड़कर गए वीरेंद्र रघुवंशी शिवपुरी से टिकट चाहते थे लेकिन यशोधरा राजे सिंधिया ने तब तक शिवपुरी से चुनाव लड़ने से मना नहीं किया था। इस बीच उन्हें कैसे टिकट दे देते। जब पत्रकारों ने पूछा कि उन्हें रोकने की कोशिश क्यों नहीं की गई तो उन्होंने कहा कि यह उनका निर्णय था हमारा नहीं। जब पत्रकारों ने उनके पूछा कि वीरेंद्र रघुवंशी द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कई आरोप लगाए जाने के बाद पार्टी छोड़ी गई थी इस पर भी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि उनके आरोपों के बारे में क्या कहें उन्हें तो ना माया मिली ना राम।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुरी का जिला प्रभारी बनाया गया है निशिकांत दुबे को
विधानसभा चुनाव को देखते हुए सांसद निशिकांत दुबे को केंद्रीय भाजपा संगठन द्वारा शिवपुरी जिले का प्रभारी बनाया गया है। शिवपुरी जिले के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इन विधानसभा सीटों के लिए पार्टी की ओर से आवश्यक मैनेजमेंट और चुनाव जीतने के लिए उनकी ड्यूटी केंद्रीय संगठन द्वारा लगाई गई है।


पत्रकार वार्ता के दौरान जब निशिकांत दुबे से जो पूछा गया कि शिवपुरी जिले की कितनी सीटें भाजपा जीत रही है तो उन्होंने कहा कि शिवपुरी जिले में पांच विधानसभा सीटें आती है। इनमें से चार विधानसभा सीटें भाजपा जीत रही है। जब उनसे पूछा कि एक कौन सी सीट भाजपा हार रही है तो वह इसका सीधा जवाब देने से बचते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed