फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Mother's Lover Killed One Year Old Child By Throwing Her On Ground In Shivpuri MP Crime News

MP: तीन बच्चों की मां के प्रेमी ने एक साल की मासूम को दी दर्दनाक मौत, रोने पर पैर से पकड़कर पटका, फिर मार डाला

Wed, 07 Aug 2024 03:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 07 Aug 2024 03:10 PM IST
सार

शादी के 10 साल बाद पति और दो ब्च्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने आई महिला की तीसरी बेटी की हत्या कर दी गई। महिला के प्रेमी ने ही मासूम बेटी के रोने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Mother's Lover Killed One Year Old Child By Throwing Her On Ground In Shivpuri MP Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में  एक साल की मासूम की रोने पर हत्या कर दी गई। मासूम की मां के प्रेमी ने बच्ची के पैर पकड़कर पहले उसे जमीन पर पटका, फिर मुंह पर हाथ रखकर उसकी सांस बंद कर दी, कुछ ही देर में बच्ची की मौत हो गई। रातभर मां अपनी बेटी का शव कलेजे से लिपटाकर रोती रही और उसका प्रेमी भी रातभर वहीं बैठा रहा। सुबह उसके फरार होने पर मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। महिला करीब 20 दिन पहले अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने शिवपुरी आई थी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बामौरकला थाना के सुलार खुर्द गांव में रहने वाला भैयालाल आदिवासी करीब एक साल से मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु गया था। वहां उसकी मुलाकात टीकमगढ़ जिले की रहने वाली 35 साल की जयंती आदिवासी से हुई थी।
विज्ञापन

जयंती की शादी 10 साल पहले टीकमगढ़ के परमानंद आदिवासी से हुई थी। उनके 9 साल की बेटी दामनी, 8 साल का बेटा देव और 1 साल की बेटी छाया थी। जयंती वहां अपने पति के साथ मजदूरी करती थी। इस दौरान जयंती और भैयालाल के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के रात में रोने से परेशान था आरोपी 
करीब 20 दिन पहले जयंती अपने पति और दो बच्चों को बेंगलुरु में छोड़कर प्रेमी भैयालाल के साथ शिवपुरी भाग आई। वह अपनी एक साल की बेटी छाया को अपने साथ ले आई थी। भैयालाल उसे अपने गांव सुलार खुर्द लेकर आया और यहां दोनों साथ रहने लगे। लेकिन, भैयालाल रोज रात में छाया के रोने के कारण परेशान रहने लगा था।  

बेटे के रोने से जागा तो भड़का आरोपी
मृतका की मां जयंती ने पुलिस को बताया कि रात 10 बजे सभी खाना खाकर सो गए थे। रात 12 बजे बेटी छाया रोने लगी, जिससे भैयालाल की नींद टूट गई। गुस्से में उसने छाया को पीटा, जिससे वह और जोर से रोने लगी। इससे औरा गुस्साए भैयालाल ने छाया के पैर पकड़े और उसे जमीन पर पटक दिया। जिससे बेटी के मुंह और सिर से खून बहने लगा तो उसने मुंह पर हाथ रखकर बेटी सांसें रोक दीं, जिससे उसकी मौत हो गई। जयंती ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी भैयालाल से बेटी को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसने नहीं सुनी। रातभर वह बेटी छाया को अपने कलेजे से चिपकाए रही और सुबह जब आरोपी भैयालाल झोपड़ी से चला गया तो वह बामौरकला थाने पहुंची।


आरोपी को तलाश रही पुलिस 
बामौरकला थाना प्रभारी नीतू सिंह ने बताया कि आरोपी भैयालाल आदिवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जयंती की सास को फोन पर जानकारी दी गई है, लेकिन उसके पति परमानंद से बात नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed