फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Mini Ayodhya built in Shivpuri, Madhya Pradesh, idols will be consecrated in Ram Darbar on January 22

Shivpuri: शिवपुरी में बनी मिनी अयोध्या, 22 जनवरी को यहां भी होगी राम दरबार में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

Fri, 05 Jan 2024 08:39 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 08:39 AM IST
सार

शिवपुरी का करैरा भी मिनी अयोध्या का रूप ले चुका है। बगीचा में नवीन राम मंदिर निर्माण के बाद वहां प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य मूर्ति भी जयपुर से करैरा लाई गईं है।

विज्ञापन
Mini Ayodhya built in Shivpuri, Madhya Pradesh, idols will be consecrated in Ram Darbar on January 22
शिवपुरी में कलश यात्रा निकाली गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले के करैरा में स्थित प्राचीन बगीचा धाम मंदिर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। कारण यह है कि प्राचीन बगीचा धाम मंदिर पर 22 जनवरी को यहां बनाए गए राम दरबार में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम यज्ञ एवं राम कथा के लिए आयोजन होने जा रहा है। करैरा में इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है और अयोध्या की तर्ज पर यहां भी राम दरबार में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। इस समय इन तैयारियों को लेकर करैरा भी मिनी अयोध्या का रूप ले चुका है। बगीचा में नवीन राम मंदिर निर्माण के बाद वहां प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य मूर्ति भी जयपुर से करैरा लाई गईं है।
विज्ञापन


करैरा नगर में स्थित प्राचीन सिद्ध स्थल बाबा भानगिरी की तपोभूमि बाबा का बाग (बगीचा धाम) में बनाए गए राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुधवार को जयपुर से मूर्तियां आईं। इन मूर्तियों को जब करैरा नगर लाया गया तो बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भक्तगणों ने स्वागत किया। अयोध्या की तर्ज पर ही अब 22 जनवरी को बाबा के बाग में बनाए गए राममंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दौरान जब जयपुर से मूर्तियां लाई गईं तो मूर्तियों को करैरा आईटीबीपी कैम्पस से डीजे बैंड के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर के लोगों ने नगर में घर व प्रतिष्ठानों पर दीप जलाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


22 जनवरी को अयोध्या के साथ ही करैरा में होगी प्राण प्रतिष्ठा
करैरा के साहित्यकार सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि करैरा नगर में जिस तरह से रामलला सहित सीता मैया व लक्ष्मण की मूर्तियों का भव्य स्वागत किया गया, उससे आने वाली 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दौरान करैरा नगर भी अयोध्या बन जाएगा। जिस तरह से अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी तर्ज पर करैरा के बाबा का बगीचा में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। बगीचा सरकार करैरा पर रामदरबार प्राण प्रतिष्ठा, श्री राम यज्ञ एवं रामकथा के लिए प्रतिष्ठा में सीमा-राजेश उर्फ भोला दुबे मुख्य यजमान होंगे, जबकि श्रीराम कथा के मुख्य यजमान मिथलेश-सुनील सोनी एवं राधा-रवि गोयल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed