फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   'Many dissidents of BJP are in contact with us', Jaivardhan Singh said- Congress will win more than 170 seats

MP News: 'BJP के कई असंतुष्ट हमारे संपर्क में', जयवर्धन सिंह का दावा- 170 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस

Sun, 27 Aug 2023 04:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 04:57 PM IST
सार

जयवर्धन सिंह ने कहा कि 15 महीनों के अच्छे काम को देखते हुए उन्हें विश्वास है कि जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में कमलनाथ जी को पूरे 5 साल का मौका देगी। कांग्रेस को 170 से ज्यादा सीटें मप्र में मिलेंगी।

विज्ञापन
'Many dissidents of BJP are in contact with us', Jaivardhan Singh said- Congress will win more than 170 seats
शिवपुरी पहुंचे जयवर्धन सिंह का स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के कई असंतुष्ट नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। चुनाव के नजदीक होने के कारण ऐसे बयान भाजपा की चिंता बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि शिवपुरी जिले के बदरवास में एक रोड शो करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में जयवर्धन सिंह से जब यह पूछा गया कि शिवपुरी जिले के कई असंतुष्ट भाजपा नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आने वाले समय में और कौन-कौन से नेता आपके संपर्क में हैं। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में कई असंतुष्ट भाजपा नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। जयवर्धन सिंह ने कहा कि असंतुष्ट भाजपा नेता ऐसे दल में आना चाह रहे हैं यहां पर निष्पक्षता से काम होता हो और कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाती हो।
विज्ञापन


कांग्रेस को 170 से ज्यादा सीटें मप्र में मिलेंगी
पत्रकारों से चर्चा में जयवर्धन सिंह ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 170 से ज्यादा सीटें मप्र में मिलेंगी। उन्होंने कहा कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार के दौरान आम जनता ने इस बात को महसूस किया है कि 15 महीने के कांग्रेस शासन काल के दौरान अच्छे काम हुए। जयवर्धन सिंह ने कहा कि इन 15 महीना के अच्छे काम को देखते हुए उन्हें विश्वास है कि जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में कमलनाथ जी को पूरे 5 साल का मौका देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जीतने वाले को मिलेगा टिकट
मीडिया से बातचीत के दौरान जयवर्धन सिंह ने कहा कि हर कार्यकर्ता को टिकट मांगने का अधिकार है। जब पत्रकारों ने जयवर्धन सिंह से पूछा कि पुराने कांग्रेसी इस तरह की मांग कर रहे हैं कि जो नए भाजपाई आए हैं उन्हें टिकट न दिया जाए। इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कांग्रेस ने टिकट के लिए एक प्रक्रिया बनाई है। इसमें एआईसीसी के अलावा स्क्रीनिंग कमेटी और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता रहेंगे। जो ज़िताओ उम्मीदवार होगा उनके तीन नामों का पैनल बनेगा। इसमें सर्वे की रिपोर्ट भी देखी जाएगी। इसलिए कांग्रेस में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed