फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Liquor and non-veg party in Shivpuri government school teacher suspended after video went viral

MP News: शिवपुरी के सरकारी स्कूल में चल रही थी शराब और कबाब की पार्टी, वीडियो सामने आने के बाद शिक्षक निलंबित

Wed, 02 Nov 2022 02:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Nov 2022 02:55 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के शासकीय प्राथमिक शाला में स्कूल शिक्षक द्वारा ही शराब और नॉन वेज पार्टी करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Liquor and non-veg party in Shivpuri government school teacher suspended after video went viral
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सरकारी स्कूल में शराब और नॉनवेज पार्टी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने स्कूल में शराब और मांसाहार वाली पार्टी का आयोजन किया था, जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अधिकारियों तक पहुंचा। मामला सामने आने के बाद सरकारी स्कूल के शिक्षक को सेवा आचरण नियमों के कथित उल्लंघन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खनियाधाना प्रखंड के पोटा गांव में शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में पार्टी आयोजित पार्टी की गई थी,स्कूल के हेडमास्टर मनोहर सिंह बुंदेला 31 अक्टूबर को दोपहर के 2 बजे अपने कुछ साथियों के साथ एक कक्ष में मुर्गा पका रहे थे, जब ग्रामीणों की इसकी जानकारी लगी तो ग्रामीण ऊदल सिंह लोधी अन्य ग्रामवासियों के साथ स्कूल पहुंचे और वीडियो बनाने लगे। नशे में धुत शिक्षक ने ग्रामीणों ने विवाद करने की भी कोशिश की। ग्रामीणों ने घटना का पूरा वीडियो बनाकर सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। घटना सामने आने के बाद शिक्षक को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है। एक ग्रामीण ने आरोप लगाया कि शिक्षक नशे में थे उन्होंने कुछ स्थानीय लोगों के साथ वीडियो बनाते समय मारपीट भी की है।
विज्ञापन


वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक का कृत्य सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन करना है, उन्होंने कहा कि कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी और पिछोर के उप-मंडल मजिस्ट्रेट द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर की गई थी। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में नियमित रूप से इस तरह की पार्टियां आयोजित करने वाले शिक्षक के बारे में शिकायतें मिली थीं और हाल ही में सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो क्लिप सामने आया है। मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed