फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Jyotiraditya Scindia said about shortage of fertilizer in Shivpuri farmers will not be allowed to face problem

MP News: शिवपुरी में खाद की कमी को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- किसानों को नहीं आने दी जाएगी परेशानी

Tue, 08 Oct 2024 05:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 05:21 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को शिवपुरी दौरे पर रहे। इस दौरान सिंधिया ने कहा, किसानों को खाद की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia said about shortage of fertilizer in Shivpuri farmers will not be allowed to face problem
केंद्रीय मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में रबी सीजन की बोवनी के दौरान किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है। इस खाद की कमी के बीच पिछले दिनों कुछ पुलिसकर्मियों ने एक किसान की पिटाई भी कर दी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिले में खाद की कमी के बीच अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बयान दिया है।

विज्ञापन


कोलारस में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी जिले में खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में यह मामला आया तो मैंने अपने प्रयासों से केंद्रीय मंत्रालय से बात कर 1300 मैट्रिक टन खाद की व्यवस्था की है। इस खाद की रैक बीती रात को शिवपुरी में लग चुकी है, किसानों को अब खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर खाद की कमी से जूझ रहे हैं किसान
वहीं दूसरी ओर शिवपुरी जिले में खाद की कमी से किसान जूझ रहे हैं। पिछले दिनों शिवपुरी के लुधावली में खाद वितरण केंद्र पर तीन पुलिसकर्मियों ने एक किसान की मारपीट कर दी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। किसानों का आरोप है कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है और उन्हें रबी सीजन में अपने खेतों में बोवनी का काम करना है और इसी बीच डीएपी सहित अन्य खाद की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा वोटों से जिताने वालों को 10-10 लाख की सांसद निधि दी
कोलारस में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के दौरान सिंधिया ने अपने लोकसभा चुनाव के दौरान ज्यादा वोटों से बूथ जीतने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने पांच बूथों पर जहां वह सबसे ज्यादा वोटों से जीतने पर वहां 10 लाख रुपये अपनी सांसद निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ता विकास कार्य की सूची दें, जिससे वह 10 लाख रुपये के बजट से काम कर सकें।


बच्चों की मौत पर दी आर्थिक सहायता
सिंधिया ने अपने दौरे के दौरान जिले के जिले की कोलारस ग्राम निवोदा में पहुंचकर यहां बीते दिनों एक हादसे में तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत पर गहन शोक व्यक्त किया। निवोदा गांव में पहुंचकर बच्चों की परिजनों से मुलाकात की और यहां पर मृतक बच्चों के परिवारजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed