फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   In Shivpuri, when the cylinder was not available for Rs 450, the dear sisters did a chakkajam

MP News: 450 रुपये में सिलेंडर नहीं मिला तो चक्काजाम, लाडली बहनों ने कहा कि सीएम अपनी घोषणा को अमल में लाएं

Mon, 28 Aug 2023 11:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Aug 2023 11:47 PM IST
सार

सीएम की घोषणा के बाद जब महिलाएं गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचीं तो उन्हें गैस सिलेंडर 1185 रुपए में दिया जा रहा है जिस पर महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की। पिछोर में नाराज महिलाओं ने सिलेंडर लेकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
In Shivpuri, when the cylinder was not available for Rs 450, the dear sisters did a chakkajam
शिवपुरी में गैस सिलेंडर लेकर जाम किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा अंतर्गत जब लाडली बहनों को 450 रुपये में सिलेंडर देने से एजेंसी संचालक ने मना कर दिया तो लाडली बहनों ने रोड पर ही खाली सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दिन पहले ही लाडली बहना सम्मेलन के दौरान भोपाल में 450 रुपए में आने वाले समय में सिलेंडर देने का वादा किया था। इस वादे के बाद सोमवार को कई महिलाएं अपने खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी पर पहुंच गई और 450 रुपए में सिलेंडर देने की बात कहने लगीं। 
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि ऑनलाइन वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से एक दिन पहले नगर पालिका कार्यालय में बहनों से जो संवाद सीएम ने किया था उसमें उन्होंने कम दाम में सिलेंडर देने की बात कही थी और अब यह वादा पूरा किया जाए। सीएम के इस वादे के बाद जब महिलाएं गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचीं तो उन्हें गैस सिलेंडर 1185 रुपए में दिया जा रहा है जिस पर महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की। पिछोर में नाराज महिलाओं ने सिलेंडर लेकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने सीएम को कोसा
महिला सीमा कोली ने बताया कि नगर पालिका में मीटिंग रखी थी। इस मीटिंग में हम गए थे तो सीएम ने यहां पर 450 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब हमें 1150 रुपए मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा तो यह तो हमारे साथ झूठ है। महिलाओं ने बताया कि जब चुनाव नजदीक आ गया है तो मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी बचाने के लिए इस तरह का प्रलोभन महिलाओं को दे रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी के सामने लग गई भीड़
सीएम शिवराज की घोषणा के बाद पिछोर में गैस एजेंसी पर कम दाम में सिलेंडर देने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई। नाराज महिलाओं ने एजेंसी के सामने सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। यहां पर महिलाओं का कहना था कि उन्हें सीएम की घोषणा के अनुरूप कम दाम में सिलेंडर दिया जाए जबकि गैस एजेंसी संचालक लोकेश लोधी ने बताया कि अभी कम दाम करने के कोई आदेश नहीं आए हैं। पुराने रेट जो लगभग 1150 रुपए के हैं वहीं आपको देने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed