फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Honor Killing: In Shivpuri, the in-laws brutally murdered the son-in-law, did love marriage two years ago

Honor Killing: शिवपुरी में ससुराल वालों ने की दामाद की निर्मम हत्या, दो साल पहले किया था प्रेम विवाह

Mon, 07 Nov 2022 09:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 09:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में प्रेम विवाह करने पर युवती के परिजनों ने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Honor Killing: In Shivpuri, the in-laws brutally murdered the son-in-law, did love marriage two years ago
शिवपुरी में प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने दामाद की हत्या कर दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक को उसके ही ससुराल वालों ने कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शेष लोगों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के मछावली गांव का है। पुलिस अधीक्षक राजेश चन्देल ने बताया कि यहां रहने वाले  23 वर्षीय युवक ने दो साल पहले गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजन नाराज थे। लव मैरिज के बाद युवक के परिजन उसे गांव नहीं आने दे रहे थे, लेकिन युवक दीपावली पर यहां आकर रहने लगा था और उसका घर आना जाना होने लगा था। युवती के आक्रोशित परिजन उसे सबक सिखाने का मौका तलाश रहे थे। 
विज्ञापन


मृतक युवक के चाचा ने बताया कि युवक को पहले शराब पिलाकर 6-7 लोग अपने साथ ले गए और वहां पर उसकी बंदूक के बट से मारा। बाद में उसे कुल्हाड़ी से गले पर वार कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी चंदेल ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed