MP News: कंप्यूटर इंजीनियर की नौकरी छोड़ खेती शुरू की, शिमला मिर्च उगाकर पहले साल 20 लाख रुपये कमाई का लक्ष्य
मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के किसान इस समय परंपरागत खेती से हटकर अपने खेतों में नए उत्पादन पर जोर दे रहे हैं। इसी क्रम में शिवपुरी के ठर्रा-ठरी के एक किसान और कंप्यूटर इंजीनियर हर्षवर्धन मजेजी ने इस बार पांच बीघा जमीन में नया प्रयोग करते हुए शिमला मिर्च उगाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले में शिमला मिर्च के जरिए किसान हर्षवर्धन मजेजी ने 20 लाख रुपये कमाने का लक्ष्य इस सीजन में रखा है। अभी तक वह अपने खेत से लगभग 100 क्विंटल शिमला मिर्च निकाल चुके हैं। आने वाले समय में मौसम अनुकूल रहा तो शिमला मिर्च का अच्छा उत्पादन होगा, जिससे उन्होंने 20 लाख रुपये कमाने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में यह शिमला मिर्च बाजार में 40 से 50 रुपये किलो बिक रही है।
बता दें कि शिवपुरी जिले में परंपरागत खेती के तौर पर वैसे गेहूं, चना, मूंगफली और सोयाबीन की फसलें ज्यादातर किसान करते हैं। लेकिन अब किसान अलग हटकर अपनी आमदनी बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसलिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। परंपरागत खेती से हटकर शिवपुरी के किसान हर्षवर्धन मजेजी ने भी पांच बीघा में शिमला मिर्च उगाई है और शिमला मिर्च में ड्रिप-एरिगेशन पद्धति से 20 लाख रुपये कमाने का लक्ष्य रखा है।
टमाटर का उत्पादन भी बढ़ाया...
किसान हर्षवर्धन मजेजी ने बताया, वह पिछले दो साल से टमाटर के उत्पादन को बढ़ाने में लगे हुए हैं। बीते साल उन्हें टमाटर से अच्छा लाभ हुआ। इस साल भी उन्होंने अपने लगभग 100 बीघा के खेत में टमाटर किया है। किसान मजेजी ने बताया कि शिवपुरी का टमाटर दिल्ली, आगरा, कानपुर, ग्वालियर और झांसी आदि स्थानों पर जा रहा है।
