फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Farmers selling tomatoes one rupee kg demanded setting up of sauce factory in Shivpuri

सुन लो सरकार! 'हम टमाटर एक रुपये किलो बेचने को मजबूर हैं, शिवपुरी में एक सॉस फैक्ट्री लगवाई जाए'

Tue, 03 Jan 2023 07:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Jan 2023 07:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में किसानों को टमाटर के दाम एक रुपये किलो मिल रहे हैं। स्थानीय व्यापारी खरीदी नहीं कर रहे हैं और बाहर के व्यापारी शिवपुरी में टमाटर लेने के लिए नहीं आ रहे हैं, जिसके कारण टमाटर उत्पादक किसान परेशान हैं।

विज्ञापन
Farmers selling tomatoes one rupee kg demanded setting up of sauce factory in Shivpuri
प्रदर्शन करते हुए किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टमाटर के रेट को लेकर मंगलवार को परेशान किसानों ने शिवपुरी जिले में प्रदर्शन किया। इस दौरान परेशान टमाटर उत्पादक किसान अपने टमाटर एक कैरेट में भरकर कलेक्टर कार्यालय पर पहुंच गए और यहां पर कलेक्टर से मांग किया कि शिवपुरी में टमाटर सॉस फैक्ट्री की स्थापना की जाए, जिससे किसानों को टमाटर के रेट सही मिल सकें। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी दिया और नारेबाजी की।

विज्ञापन


विज्ञापन


किसानों ने बताया कि इस बार टमाटर कर उनकी उत्पादन लागत भी नहीं निकली है। जो लागत लगाई थी, उसके दाम भी किसानों को नहीं मिल रहे हैं। किसानों ने बताया कि बीते कुछ साल से किसानों द्वारा ज्यादातर टमाटर की खेती की जाने लगी है, जिसके कारण टमाटर का लगातार उत्पादन बढ़ा है। बीते कुछ साल पहले टमाटर में किसानों को अच्छा मुनाफा मिलने से टमाटर के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा है। यही कारण है कि शिवपुरी जिले में किसानों ने टमाटर का 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में उत्पादन किया है। लेकिन टमाटर के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं, जिसके कारण किसानों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान बोले- इस बार उत्पादन कर पछता रहे हैं
कलेक्टर कार्यालय पर आए किसानों ने बताया कि वह इस बार टमाटर का उत्पादन कर पछता रहे हैं। उन्हें मात्र एक रुपये किलो तक के भाव ही मिल पा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल किसान रवि रावत का कहना है कि विगत 10 साल से लगातार शिवपुरी का किसान टमाटर और शिमला मिर्च की खेती करता आ रहा है। टमाटर और शिमला मिर्च का उत्पादन भी बड़ी तादाद में होता है। इसके बावजूद किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिवपुरी में किसानों को टमाटर एक रुपये किलोग्राम से भी कम में बेचना पड़ रहा है। इसके बावजूद किसानों के हित के लिए कोई भी कदम अब तक नहीं उठाई गए है।



किसान बोले- सॉस फैक्ट्री लगाई जाए
किसानों ने बताया कि जब जिले में टमाटर का अच्छा उत्पादन होता है तो यहां पर टमाटर की सॉस फैक्ट्री स्थापित होनी चाहिए। शिवपुरी जिले में टमाटर की अच्छी पैदावार होती है। बावजूद इसके किसान बीते कई साल से नुकसान भी उठा रहे हैं। ऐसे में अगर शिवपुरी में सॉस फैक्ट्री लगती है, तो जिले का किसान अधिक मात्रा में टमाटर का उत्पादन कर अच्छे दामों में सॉस फैक्ट्री को सीधे दे सकेगा, जिससे किसान को भी मुनाफा होगा। इसी मांग को लेकर आज कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा है, जिससे जिले के किसानों की मांग कलेक्टर के माध्यम से सरकार तक पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed